Saturday, November 14, 2026

शिक्षा की सार्थकता: स्वतंत्र चिंतन और संवेदनशील निर्णय की शक्ति - गुलाबी

शिक्षा, स्वतंत्र चिंतन और संवेदनशील निर्णय- आज के सत्र में Tara Westover की पुस्तक Educated के माध्यम से जीवन की कठिन परिस्थितियों, पारिवारिक निर्णयों और स्वतंत्र चिंतन के महत्व को समझने का अवसर मिला। Luke के साथ हुई दुर्घटना के प्रसंग ने यह सोचने पर विवश किया कि प्रत्येक परिस्थिति के पीछे अनेक दृष्टिकोण और परिस्थितियाँ होती हैं। हमारी स्मृतियाँ भी हमेशा घटनाओं का एक समान चित्र प्रस्तुत नहीं करतीं।

इस सत्र से मैंने सीखा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में प्रश्न पूछने, तर्क करने, सही और गलत के बीच अंतर समझने तथा दूसरों के विचारों का सम्मान करने की क्षमता विकसित करना है।

एक शिक्षक के रूप में मेरा प्रयास रहेगा कि मैं कक्षा में ऐसा वातावरण बनाऊँ, जहाँ प्रत्येक बच्चा स्वतंत्र रूप से सोच सके और बिना किसी संकोच के अपनी बात रख सके, क्योंकि शिक्षा तभी सार्थक है, जब वह हमें केवल सोचने की दिशा ही नहीं, बल्कि स्वयं सही ढंग से सोचने की क्षमता भी प्रदान करे।

गुलाबी
सनबीम ग्रामीण स्कूल

No comments:

Post a Comment

Blog Archive