Showing posts with label ice-cream. Show all posts
Showing posts with label ice-cream. Show all posts

Tuesday, February 27, 2018

पूर्णता पाने की कोशिश करें।

1. पूर्णता पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है सकारात्मक सोच रखें क्योंकि कभी-कभी बहुत मेहनत के बाद भी असफलता मिल जाती है परन्तु कभी भी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि यह सोचना चाहि कि मेहनत में कोई कमी रही होगी और अगली बार और ज्यादा मेहनत करेंगे और इस कमी को पूरा करेंगे।

2. सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए तथा अपना ध्यान लक्ष्य की ओर केंद्रित रहना चाहिए।

3. अगर असफलता मिल भी जाए तो हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है इसलिए निराश होने की  बजाए और ज्यादा मेहनत पर ध्यान देना चाहिए।

4. सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है कोशिश करते रहना चाहिए ओर अपने लक्ष्य को छोटे छोटे भागों में बांटकर उसे प्राप्त करने का प्रयास करते रहना चाहिए।

5. प्रथम स्थान पाकर केवल सर्वश्रेष्ठ ही नहीं बनना है बल्कि पूर्णता प्राप्त करना है। प्रथम वाला पद एकबार मिल जाए फिर व्यक्ति अपने कार्य से संतुष्ट हो सकता है परन्तु पूर्णता की चाह हमें स्थिर नहीं होने देती।पूर्णता का शाब्दिक अर्थ त्रुटियों या दोषों से रहित होने  की स्थिति।

6. अगर हारने का दुखः ना हो तो जीत कि खुशी का कोई आनंद नहीं हो सकता । व्यक्ति का ध्यान सफलता पाने से ज्यादा संघर्ष पर होगा तो सफलता जरूर मिलेगी ओर यह एक सही उदाहरण होगा पूर्णता प्राप्त करने का।  
हमारी सीख - आइसक्रीम मेकर by सुबीर चौधरी - अजय विजयवर्गी , कुसुम डांगी , तरुण मिश्रा & उस्मान गनी
The Fabindia School

Friday, February 16, 2018

विषय- आपको हर दिन सोचना होगा के अपने शिक्षण और सेवा को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।

अपने शिक्षण के लिए पहले हमें यह देखना पड़ेगा के जिस तरह के बच्चों को हम शिक्षा देना चाहते है वह
विभिन्न प्रकार के परिस्थितियों से आते व गुजरते हैं। उनके लिए हम जिस तरह से पढ़ा रहे है शायद वो ना
समज पाये। इस बिच हमें अपने शिक्षण मैं बदलाव लाने की आवश्यकता पड़ती हैं। इसका अर्थ यह नहीं की
हमें पड़ना नहीं आता पर जिन विभिन्न प्रकार के छात्रों के साथ हम हैं उनको समझाने के लिए हमें अपन
शिक्षण के तरीके बदल ने पड़ेंगे या पड सकता हैं। हमें ऐसे बच्चो के साथ बहुत सहजतापूर्वक उन्हें पड़ाना व
समझाना चाहिए। हमें एक बच्चे का ध्यान मैं रखते हुए पूरी कक्षा को उसी तरह से खीचना शायद सही न हो।
हमें अपने काम मैं शामिल होने वाली हर चीज़ को सुधारने की इच्छा रखनी चाहिए। न के उसे गलत रूप में
लेकर अपने आप को कौसना चाहिए। हमें अपने शिक्षण मैं रचनात्मक कौशल का प्रयोग करना चाहिए।
Image is not ours, sourced from Google Search, please.
हमारी सीख-
आइसक्रीम मेकर से लेखक - सुबीर चौधरी ।
समूह सदस्य - ईशु चौहान, कुसूम शर्मा, उर्मिला राठौर व राजेश्वरी राठौर।
The Fabindia School

Thursday, February 15, 2018

प्रथम प्रयास मे ही सही काम करें


किसी भी प्रयास का अंतिम लक्ष्य सफलता प्राप्त करना होता है | सफलता प्राप्त करने के लिए हमें यह प्रयास करना होगा कि अच्छी रणनीति के साथ एक अच्छी कार्य योजना बनाई जाए | हमें भविष्य कानुमान लगाकर और  अपनी गलतियों में सुधार करके आगे बढ़ना चाहिए | हमें अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग करते हुए प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर लेनी चाहिए | प्रथम प्रयास मे  ही सफलता प्राप्त करने से हमारा मनोबल उच्च कोटी का बना रहता है | सफलता प्राप्ति के लिए हमें अपने कार्य को प्रसन्नता से पूर्ण करना होगा | कार्य को बोझ  या अतिरिक्त भार नहीं समझना है |

हमें हमेशा नए ज्ञान को ग्रहण करने का प्रयास करना है | हमें छोटी से छोटी बातों पर भी विशेष ध्यान देना है अपने प्रयास में हमें सामान्य से विशेष कि और आगमन करना है | सामान्य का मतलब यहां आसान कार्य से है तथा विशेष का मतलब यहां कठिन कार्य से है | उचित एवं सही परिणाम पाने  के लिए हमें अपनी व्यक्तिगत परेशानियों का प्रभाव अपने कार्य पर आने दे | हमें अपने कार्य का समय समय पर स्वयं विश्लेषण करना होगा तथा अपनी त्रुटियों का सुधार करना होगा सफलता प्राप्ति के लिए हमें अपने मुख्य  तथा महत्वपूर्ण विषय पर विशेष ध्यान देना होगा अपने लक्ष्य पर निशाना लगाते हुए आगे बढ़ने से हमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी |
हमारी सीख आईसक्रिम मेकर से - लेखक सुखबीर चौधरी समूह सदस्य : गजेंद्र मेवाड़ा, मोनिका वैष्णव, जफर खान & हीरेद्र कुमार - The Fabindia School

Blog Archive