Showing posts with label correct. Show all posts
Showing posts with label correct. Show all posts

Thursday, February 15, 2018

प्रथम प्रयास मे ही सही काम करें


किसी भी प्रयास का अंतिम लक्ष्य सफलता प्राप्त करना होता है | सफलता प्राप्त करने के लिए हमें यह प्रयास करना होगा कि अच्छी रणनीति के साथ एक अच्छी कार्य योजना बनाई जाए | हमें भविष्य का अनुमान लगाकर और  अपनी गलतियों में सुधार करके आगे बढ़ना चाहिए | हमें अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग करते हुए प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर लेनी चाहिए | प्रथम प्रयास मे  ही सफलता प्राप्त करने से हमारा मनोबल उच्च कोटी का बना रहता है | सफलता प्राप्ति के लिए हमें अपने कार्य को प्रसन्नता से पूर्ण करना होगा | कार्य को बोझ  या अतिरिक्त भार नहीं समझना है |

हमें हमेशा नए ज्ञान को ग्रहण करने का प्रयास करना है | हमें छोटी से छोटी बातों पर भी विशेष ध्यान देना है अपने प्रयास में हमें सामान्य से विशेष कि और आगमन करना है | सामान्य का मतलब यहां आसान कार्य से है तथा विशेष का मतलब यहां कठिन कार्य से है | उचित एवं सही परिणाम पाने  के लिए हमें अपनी व्यक्तिगत परेशानियों का प्रभाव अपने कार्य पर न आने दे | हमें अपने कार्य का समय समय पर स्वयं विश्लेषण करना होगा तथा अपनी त्रुटियों का सुधार करना होगा सफलता प्राप्ति के लिए हमें अपने मुख्य  तथा महत्वपूर्ण विषय पर विशेष ध्यान देना होगा अपने लक्ष्य पर निशाना लगाते हुए आगे बढ़ने से हमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी |
हमारी सीख आईसक्रिम मेकर से - लेखक सुखबीर चौधरी समूह सदस्य : गजेंद्र मेवाड़ा, मोनिका वैष्णव, जफर खान & हीरेद्र कुमार - The Fabindia School

Wednesday, February 7, 2018

प्रथम प्रयास में ही सही काम करें

1. छोटी-छोटी बातो पर ध्यान देना चाहिए | सबसे पहले हमें क्या करना है हमारा लक्ष्य क्या है हमें पता होना चाहिए |
2. कोई भी काम करते समय पुरे मन से करना चाहिए  |
3. निरंतर प्रयास सबसे आवश्यक है
4. प्रयास के साथ ही मेहनत भी आवश्यक है | और आत्मविश्वास होना चाहिए की हाँ में ये कर सकता हूँ |
5. सही काम के लिए योजना बनाना है | यदि हमारी पहले से कोई योजना नही होगी तो हम प्रथम प्रयास सही नहीं कर सकते है |
6. यदि लक्ष्य बड़ा है तो छोटे-छोटे भागो में बाँट सकते है | इस तरह योजना बना कर समय का सदुपयोग कर सकते हैं |
7. यदि आपको अपना लक्ष्य पाना है तो आपको धैर्य रखना आना चाहिए |
8. अगर बड़ी सफलता चाहिए तो लगातार प्रयास करने के लिए तैयार रहना होगा लगातार कोशिश करने से हमें उन छोटे-छोटे अवरोधों या छोटी-छोटी बातों का पता चलता है जो सफल होने में मददगार साबित होती हैं |
9. सफल होने के लिए अनुसाशन भी आवश्यक है |
10. हमेसा अपनी सोच उच्चस्तर वाली अथवा सस्कारात्मक होनी चाहिए तथा कभी भी नकारात्मक सोच नहीं रखना चाहिए | नकारात्मक सोच असंतोष की भावना पैदा करती है |

अतः इन सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर ध्यान देकर हम अपने प्रथम प्रयास को ठीक  कर सकते हैं |
हमारी सीख - आइसक्रीम मेकर by सुबीर चौधरी
अजय विजयवर्गी , कुसुम डांगी , तरुण मिश्रा & उस्मान गनी
The Fabindia School

Blog Archive