तारा वेस्टओवर की पुस्तक एजुकेटेड के इस अध्याय में हमने पढ़ा कि तारा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लिए नए अवसर तलाशे। उसने काम करने के साथ-साथ पियानो और नृत्य सीखने का भी प्रयास किया। शुरुआत में उसे दूसरे बच्चों के बीच थोड़ा असहज महसूस हुआ, क्योंकि उसका पहनावा और रहन-सहन उनसे अलग था। फिर भी उसने सीखने और स्वयं को उस वातावरण में ढालने का प्रयास जारी रखा।
इस अध्याय से मुझे यह समझने का अवसर मिला कि प्रत्येक बच्चे की अपनी अलग पहचान, रुचि और क्षमता होती है। एक शिक्षक के रूप में हमारा दायित्व है कि हम बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपनी रुचियों को पहचानने और नए अनुभव प्राप्त करने के अवसर भी दें।
कक्षा में कई बार कुछ बच्चे अपनी झिझक या अलग पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण खुलकर भाग नहीं ले पाते। ऐसे बच्चों को समझना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहित करना बहुत आवश्यक है।
मेरी सीख: प्रत्येक बच्चे को समान अवसर, विश्वास और प्रोत्साहन मिले, तो वह अपनी प्रतिभा को निखार सकता है। एक शिक्षक के रूप में हमें हर बच्चे की विशेषता को पहचानकर उसे आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए।
ममता देवी
सनबीम ग्रामीण स्कूल

No comments:
Post a Comment