Sunday, November 22, 2026

बच्चों की स्वतंत्र पहचान और व्यक्तित्व निर्माण में परिवार एवं शिक्षक की भूमिका - रवि प्रकाश

इस अध्याय से यह समझने का अवसर मिला कि परिवार का वातावरण, माता-पिता की सोच और बच्चों को मिलने वाली स्वतंत्रता उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य को गहराई से प्रभावित करती है।

तारा वेस्टओवर ने छोटी उम्र में ही आत्मनिर्भर बनने का प्रयास किया। उसने काम करना शुरू किया, नए अनुभव प्राप्त किए और अपनी रुचियों को समझने की कोशिश की। नृत्य कक्षा का अनुभव उसके लिए एक नई दुनिया से परिचित होने जैसा था। लेकिन उसके पिता की सोच और तारा की अपनी इच्छाओं के बीच स्पष्ट अंतर दिखाई दिया।

इस प्रसंग से यह सीख मिलती है कि प्रत्येक बच्चे को अपनी रुचियों और प्रतिभाओं को पहचानने का अवसर मिलना चाहिए। बच्चों पर अपनी सोच थोपने के बजाय उनकी भावनाओं, इच्छाओं और विचारों को समझना अधिक आवश्यक है।

एक शिक्षक के रूप में मेरा मानना है कि प्रत्येक बच्चे में कुछ विशेष प्रतिभा होती है। हमारी जिम्मेदारी केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि बच्चों को समझना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। हमें ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए जहाँ बच्चे बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें और अपने सपनों की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

रवि प्रकाश
सनबीम ग्रामीण स्कूल

No comments:

Post a Comment

Blog Archive