Saturday, February 21, 2026

एक अच्छी टीचर की पहचान - सुनीता त्रिपाठी


एक अच्छी टीचर की पहचान जो सिर्फ किताब नहीं बल्कि जीवन की सीख दे अच्छी टीचर बच्चों को सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि सही गलत, ईमानदारी, अनुशासन और अच्छे संस्कार भी सिखाती है। वह बच्चों को अच्छा इंसान बनने की राह दिखाती है।

जो हर बच्चे को बराबर समझें ,अच्छी टीचर किसी में भेदभाव नहीं करती। वह हर बच्चे की क्षमता को समझकर उसे आगे बढ़ने का मौका देती है। जो धैर्य और सहानुभूति रखें, वह जानती है कि हर बच्चा अलग होता है। इसलिए वह धीरे-धीरे और प्यार से समझता है।

जो प्रेरणा दे बच्चों को आत्मविश्वास बढ़ती है और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है। जो खुद भी सिखाती रहे वह हमेशा नई बातें सिखाती रहती है ताकि बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ सके अच्छी टीचर वह है जो बच्चों को दिल में डर नहीं बल्कि सीखने की खुशी पैदा करें।

सुनीता त्रिपाठी
सनबीम ग्रामीण स्कूल

No comments:

Post a Comment

Blog Archive