Showing posts with label दृढ़ प्रतिज्ञ. Show all posts
Showing posts with label दृढ़ प्रतिज्ञ. Show all posts

Monday, May 25, 2020

सादगी और विश्वास: जफ्फर खान

मेरे अनुसार सादगी एक महान गुण है l जिसे व्यक्ति अपने जीवन में पालन कर सकते हैं | हमारे पास एक साधारण जीवन शैली होनी चाहिए | हमें अपने भाषणों और शिष्टाचार में भी सादगी का पालन करना चाहिए | हमें अपनी बात में मीठा और विनम्र होना चाहिए |

सादगी भरे जीवन का अर्थ है कम खरीदनाकम उपयोग करनाखुद को उन चीजों के प्रति समर्पित करना जो महत्वपूर्ण है | कोई भी चीज खरीदने से पहले गंभीरतापूर्वक विचार करें  फिर  खरीदे | अपने जीवन के आध्यात्मिक और भावनात्मक कष्ट को दूर करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ बने रहे | हम जितना सादगी से रहेंगे जीवन उतना ही सार्थक होता जाएगा |

सादा जीवन यानी आजाद जीवन | वह जीवन जो हमको उस ओर बढ़ने की राह दिखाता है जहाँ जुनून और उपलब्धियाँ हैं | परिवार में विश्वास ही एक ऐसी चीज है, जो पूरे परिवार को आपस में बाँधें रखती हैं और उसी विश्वास के आधार पर प्रत्येक सदस्य अपने कर्तव्य के प्रति पूरी निष्ठा रखता है | हमें अपने लक्ष्य और मंजिल को पाने के लिए अपने मन में अटल विश्वास रखना चाहिए |

विश्वास ने  दुर्बलो को बलवान और रोगियों को निरोगी बनाया है | वह कार्य करने में अधिक शक्ति रखते हैं | उनका जीवन मर्यादा युक्त होता है | उनकी कार्यशैली नियमबद्ध होती हैं | विश्वासी व्यक्ति सदैव सत्य पर भरोसा कर विजय प्राप्त करते हैं | सत्य असीम हैं, अनंत हैं | विश्वासी व्यक्ति ईर्ष्या नहीं करते, द्वेष नहीं करते, शिकायतें नहीं करते, निंदा नहीं करते है | वे निरंतर अपने कर्तव्य में लगे रहते हैं और अपना कार्य करते रहते हैं
Jaffer Khan
The Fabindia School, Bali

Blog Archive