Showing posts with label प्रयोग. Show all posts
Showing posts with label प्रयोग. Show all posts

Thursday, July 16, 2020

नई सोच - सुरेश सिंह नेगी

दुनिया में सीखाने वालों की कमी नहीं है,बस कमी है तो सीखने वालों की। हर एक इंसान के पास इतना समय भी
नहीं है, कि वह प्रयोग करके सीखें लेकिन जो लोग उस क्षेत्र से जुड़े हैं, वो  प्रयोग करके सीखतें हैं। और वे अपने इस अनुभव को  दूसरों के साथ साझा करतें हैं।  इस तरह  से ज्ञान  लगातार आगे की ओर बढ़ता ही चला जाता है।  इसमें सीखने वालों के बजाय सीखाने वालों का ज्ञान ज्यादा बढ़ता है। 

 इसलिए हर समय दूसरों को सीखाने की कोशिश करते रहना चाहिए। इस कोविद -१९ के दौर में जंहा कुछ लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे । वंही दूसरी ओर कुछ लोग इस समय में कुछ नया सोच रहे थे।  उन्ही में से एक वर्ग सीखने और सीखाने वालों का आता है।  सीखाने  वालों ने सेमिनार आयोजित करें और सीखने वालों ने उनमे भाग लिया। उन लोगों  में से मैं भी एक हूँ। 

सीखने की इस प्रक्रिया में बहुत सी चीजों को हम भूल जातें हैं, लेकिन उनमे से कुछ चीजें ऐंसी भी होती हैं, जो कि  हमारे दिमाग में  एक अलग सी जगह बना लेती है। उन चीजों में से जिस चीज ने मुझे सोचने के लिए मजबूर कर दिया वो मै आप लोंगो से भी साझा करना चाहता हूँ। 

हम लोग गणित में संख्याओं को जोड़ना,घटाना और गुणा  दाँयी   तरफ से बाँयी  तरफ को करते हैं जबकि  भाग को बाँयी  तरफ से दाँयी  तरफ को । यंहा पर मैने भाग को बाँयी  ओर  से दाँयी ओर को हल करके दिखाया है। मुझे उम्मीद है, कि यह तरीका आप को भी मेरी तरह ही सोचने लिए मजबूर कर देगा।

सुरेश सिंह नेगी
द फैबइंडिया स्कुल
sni@fabindiaschools.in

Monday, August 13, 2018

कृष्ण गोपाल: प्रयोग करने वालों के लिए अच्छी बात

यदि आप घर पर कुछ आसान, सुरक्षित और मज़ेदार विज्ञान का प्रयोग खोज रहे हैं, तो आपको सूचित करने में प्रसन्नता हो रही है कि आप, आज की दिनचर्या से वाकई खुश होंगे।  अधिकतर लोगों को विज्ञान और उसके प्रयोग उबाऊ और सुस्त दिखाई दे सकते हैं, लेकिन वास्तव में, आकर्षक रहस्यों और सरल प्रक्रिया से परिपूर्ण है, यह एक शानदार तरीका है जो आपको रसायन शास्त्र और भौतिकी  आनंद देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  यदि आप एक छात्र के रूप में इस प्रक्रिया से जुड़ेंगे तो इसके सहज प्रयोगों का लुफ्त उठा पाएँगे।  यह सच है कि आप अनोखी एवं अचरज भरी सामान्य प्रतिक्रिया देने वाली विभिन्न सामग्रियों के साथ प्रयोग करके दिलचस्प वैज्ञानिक तथ्यों के बारे में जान सकते है।  अपने घर के आस-पास की बहुत सी साधारण वस्तुओं का उपयोग करके बहुत से प्रयोग किये जा सकते है, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा कि इन तरीको का या इन सामग्रियों का उपयोग किया जा सकता है।

ऐसे ही साधारण सी सामग्री और साधारण क्रिया का उपयोग करके बच्चों के लिए सरल, सुरक्षित और सीखने हेतु प्रयोग किये जा सकते है।  आप इस पुस्तक को पढ़कर विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जान सकते है जो अकस्मात ही बन पड़ी।  इसके लिए कोई कठिन प्रक्रिया या जटिल विधियों का सामना नहीं करना पड़ता।

कृष्ण गोपाल, The Fabindia School kdi4fab@gmail.com

Blog Archive