Showing posts with label मानवता. Show all posts
Showing posts with label मानवता. Show all posts

Thursday, May 29, 2025

संवेदना: एक मानवीय सेतु - Reena Devi

Stay optimistic. Every new day offers An opportunity to Improve.

संवेदना अध्याय से हमने यह सीखा कि हमें सब के दुख को समझना चाहिए।
संवेदना केवल एक भावना नहीं है, यह इंसानियत की नींव है। जब हम किसी को दुख में देखते हैं और हम उसके दुख को महसूस करते हैं तो यह संवेदना कहलाती है और हमें दूसरों से जोड़ती है emotionally, morally and socially. हमारे समाज में संवेदना की बहुत जरूरत है क्योंकि technology और fast-paced life ने हमें कहीं ना कहीं emotionally distant बना दिया है। लेकिन एक छोटी सी सहानुभूति की भावना, किसी का हाल पूछ लेना या जरूरतमंद की मदद करना – यह सब संवेदना के रूप हैं।

संवेदना एक मानवीय गुण है जो दूसरों के दुःख-सुख को महसूस करने की शक्ति देता है। यह केवल सहानुभूति नहीं है, बल्कि दूसरों की पीड़ा को अपने भीतर अनुभव करने की प्रक्रिया है। जब हम किसी को कष्ट में देखते हैं और उनके लिए कुछ करने की प्रेरणा हमारे भीतर होती है, वह संवेदना कहलाती है।

संवेदनशीलता एक समाज को मानवीय बनाती है। यदि हम संवेदनहीन हो जाएं, तो हम एक मशीन जैसे हो जाएंगे, जिनके पास भावनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होगा। संवेदना से ही करुणा, दया और सेवा जैसे गुण जन्म लेते हैं।

आज के समय में जब समाज में आत्मकेंद्रिता बढ़ रही है, संवेदना की अधिक आवश्यकता है। चाहे वह एक भूखे इंसान को भोजन देना हो, किसी दुःखी मित्र को सुनना हो या किसी अनजान की मदद करना हो – ये सभी कार्य हमारी संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।

Sensitivity is not weakness, it is a strength that connects hearts...!
"Sensitivity is the bridge that connects hearts and makes the world a little better."

रीना देवी

Sunday, May 25, 2025

गुरु नानक देव जी: एकता और मानवता के संदेशवाहक - सिमरन कौर Arthur Foot Academy

 

गुरु नानक देव जी एक बहुत अच्छे और महान गुरु थे, जिन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। सामाजिक अधिकारों के लिए उनका पूरा परिवार शहीद हो गया, जिसमें कुछ लोगों ने उनके दो बेटों को जिंदा दीवार में गाड़ दिया था। उन्होंने देश के लिए कई तरह के बलिदान दिए। ऐसे ही कई गुरु और भी थे, जैसे गुरु तेगबहादुर जी आदि।

एक बार गुरु नानक जी एक गाँव में गए। वहां गुरु नानक जी एक रात के लिए रुके। वहीं पर कुछ लोगों ने उन्हें खाना खिलाया और उनकी बहुत अच्छी देखभाल की। अगली सुबह गुरु नानक जी वहाँ से जाने लगे। जाते वक्त गुरु नानक जी ने उन सभी लोगों को आशीर्वाद दिया।

ऐसे ही गुरु नानक जी ने अनेक जगहों पर जाकर सभी धर्मों के लोगों से मिले और उन्हें एकता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने सभी के साथ समानता का पाठ पढ़ाया और सिखाया कि सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलकर एकता के साथ रहना चाहिए। कोई भी धर्म अलग नहीं है और ना ही कोई इंसान अलग है, सब समान हैं और सभी धर्मों और इंसानों का ईश्वर एक है।

"केवल वो बोलो जो तुम्हारे लिए सम्मान लेकर आए।"

– सिमरन कौर


गुरु नानक देव जी: मानवता और समानता के महान प्रेरक - साक्षी खन्ना Arthur Foot Academy

 

गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक थे और पहले गुरु थे। उन्होंने समानता और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा सच बोलना और ईश्वर के प्रति भक्ति का संदेश दिया।

गुरु नानक देव जी ने हमें प्रेम, एकता और सच्चाई के मार्ग पर चलना सिखाया। उनका जीवन आज भी हमें सिखाता है कि हम सभी का जीवन एक समान है और हमें मिलजुलकर रहना चाहिए तथा सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। वे न केवल सिख धर्म के संस्थापक थे, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक महान संत और मार्गदर्शक भी थे।

गुरु नानक देव जी केवल एक धार्मिक गुरु नहीं थे, बल्कि वे समाज सुधारक और प्रेरणादायक भी थे। उन्होंने हमें सिखाया कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और हमें सच्चे मन से ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए तथा मेहनत करके जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

साक्षी खन्ना


Blog Archive