Friday, March 20, 2026

कक्षा में बच्चों के अनुशासनहीन या उद्दंड व्यवहार पर शिक्षक की भूमिका - गुलाबी

"कक्षा में बच्चों के अनुशासनहीन या उद्दंड व्यवहार पर शिक्षक की भूमिका"

कक्षा में बच्चों का अनुशासनहीन या उद्दंड व्यवहार होना एक सामान्य स्थिति है। एक प्रभावी शिक्षक वही होता है, जो बच्चों के उद्दंड व्यवहार को समस्या नहीं, बल्कि उन्हें समझने और सुधारने का अवसर मानता है।

एक शिक्षक के रूप में हमारी भूमिका केवल दंड देने की नहीं होती, बल्कि बच्चों को समझने, मार्गदर्शन देने और सही दिशा में प्रेरित करने की होती है।

एक शिक्षक के रूप में सबसे पहले हमें यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि बच्चे ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं। कई बार बच्चे ध्यान आकर्षित करने, किसी समस्या या तनाव के कारण, या फिर पढ़ाई में रुचि न होने के कारण अनुशासनहीन हो जाते हैं। इसलिए सबसे पहले हमें उनकी बातों को धैर्य और सहानुभूति के साथ सुनना चाहिए।

कक्षा को सही ढंग से संभालने के लिए बच्चों को रोचक गतिविधियों और समूह कार्यों में शामिल करना चाहिए। अच्छे व्यवहार के लिए बच्चों की प्रशंसा करनी चाहिए।

शिक्षक का उद्देश्य बच्चों को डरा कर अनुशासन में लाना नहीं, बल्कि उनमें आत्म-अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना होना चाहिए।

गुलाबी, सनबीम ग्रामीण स्कूल

No comments:

Post a Comment

#HappyTeachers

Happy Teachers @ School by Learning Forward India Foundation

Blog Archive