Showing posts with label अहमियत. Show all posts
Showing posts with label अहमियत. Show all posts

Thursday, February 27, 2025

Jab Jago Tabhi Savera - Arthur Foot Academy

जब जागो तब सवेरा से हमें यह सीखने को मिला कि अगर हमें किसी काम में सफलता हासिल नहीं होती है तो हमें वह काम छोड़ना नहीं चाहिए, बल्कि उसे अच्छे से करना चाहिए। जो पीछे गलती हुई, उसे सुधारना चाहिए और समय का हमें सही उपयोग करना चाहिए। इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं होता अगर हम समय का सही से उपयोग करें। अगर हम समय को इसी तरह वेस्ट करेंगे, तो इसमें हमारा ही नुकसान होगा। तो हमें समय की अहमियत समझनी चाहिए।

साक्षी खन्ना


जब जागो तब सवेरा। मैंने यह पढ़ा है कि इसे मुझे यह सीखने को मिला है कि जब जागो तब सवेरा होता है। मैं सोचती हूँ कि जो गलती मुझसे पहले हुई है और मैं बार-बार उसी गलती के बारे में सोचती रहूंगी, तो मैं जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकती हूँ। अगर मैं अपने दिल और दिमाग से कोई कार्य करना चाहती हूँ, तो मुझे जीवन में बहुत कुछ सीखना होगा। जिसकी मैं चाहती हूँ कि मैं पढ़ भी रही हूँ और आगे भी पढ़ूं, और पढ़-लिखकर आगे बढ़ूं और एक अच्छी शिक्षिका बनूं। आर्थर फूट एकेडमी स्कूल में मैंने जीवन में कभी पहले किसी स्कूल में नहीं पढ़ाया है और मैं जीवन की पहली सीढ़ी की कोशिश कर रही हूँ। एक कविता में बताया गया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, और मेरी सोच यही है कि अगर मैं जीवन में कोशिश करूंगी, तो मैं जरूर जीवन में आगे बढ़ूंगी। और अगर मैं पीछे की गई गलती को बार-बार दोहराऊंगी और अब अपने आप को माफ करके आगे बढ़ूंगी, तो मैं कभी आगे बढ़ सकती हूँ।

सिमरन

हम कभी भी अपने जीवन में पीछे जाकर नई शुरुआत नहीं कर सकते। लेकिन अपने आज में शुरुआत कर सकते हैं। एक नए अंत को अंजाम दे सकते हैं।  
हमें अपने जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए। क्योंकि इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। परंतु हमें खुद पर विश्वास होना चाहिए। अगर हमने अपने जीवन में किसी भी कार्य को सही तरीके और पूरे विश्वास के साथ किया है, परंतु फिर भी अगर हमें उस कार्य का सही परिणाम न मिले, तो हमें दुखी नहीं होना चाहिए। बल्कि उसके महत्व को समझकर उसे और भी अच्छी तरह से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।  
ऐसे ही, अगर हमें कोई कार्य देर से समझ में आए, तो हमें कार्य को छोड़ना नहीं चाहिए। बल्कि उस कार्य की शुरुआत वहीं से कर देनी चाहिए।
                                                                                     
                                                                                    स्वाति


Monday, February 15, 2021

समय का महत्व - जफ्फर खां

Courtesy: hindikiduniya.com
समय का हमारे जीवन में अति महत्वपूर्ण स्थान है । समय सभी वस्तुओं से यहां तक कि धन से भी अधिक शक्तिशाली और अमूल्य वस्तु है यदि एक बार ये हमारे हाथ से निकल गया तो फिर यह वापस लौटकर नहीं आता है । व्यक्ति बलवान नही होता बल्कि समय बलवान होता है। यह बात भी सत्य है कि जो व्यक्ति समय की अहमियत नहीं समझता, समय भी उस व्यक्ति की अहमियत को नहीं समझता। एक बार ये कीमती समय हमारे हाथ से चला गया तो यह हमेशा के लिए चला जाता है फिर कभी वापस लौटकर नहीं आता क्योंकि यह समय हमेशा आगे की ओर चलता है, पीछे की दिशा में नहीं। हमारे दैनिक कार्य जैसे स्कूल कार्य ,जागने का समय ,व्यायाम, भोजन करना आदि योजना अनुसार और समय अनुसार होना चाहिए हमें कठिन परिश्रम करने का आनंद लेना चाहिए कभी अपनी अच्छी आदतों को बाद में करने के लिए टालना नहीं चाहिए। 

हमें समय के महत्व को समझना चाहिए और इसका प्रयोग रचनात्मक ढंग से करना चाहिए । जो घड़ी हम हाथ में बांध कर चलते हैं वह हमसे कहती है कि मेरे साथ चलो, भले ही आगे चलो पर मेरे से पीछे हो कर नहीं चलना क्योंकि साथ चलने से सदा जीवन सुखी रहता है। मानव जीवन नदी की धारा के समान होता है। जिस तरह से नदी की धारा ऊँची - नीची भूमि को पार करती हुई लगातार आगे बढती है उसी प्रकार जीवन की धारा सुख-दुःख रूपी जीवन के अनेक संघर्षों को सहते-भोगते आगे बढती रहती है। जीवन का उद्देश्य लगातार आगे बढना होता है इसी में सुख है, आनंद है।  जिस किसी ने भी समय के महत्व को पहचाना है और उसका सदुपयोग किया है, वह उन्नति की सीढियों पर चढ़ता चला गया है। लेकिन जिसने इसका तिरस्कार किया है समय ने उसे बर्बाद कर दिया है। समय का सदुपयोग ही विकास और सफलता की कुंजी है।

जफ्फर खां 
The Fabindia School
zkn@fabindiaschools.in

Blog Archive