Showing posts with label icecream. Show all posts
Showing posts with label icecream. Show all posts

Tuesday, February 6, 2018

गुणवत्ता के लिए हर व्यक्ति जिम्मेदार है |

1. एक छात्र की अध्ययन  प्रगति का आकलन करना शिक्षक की प्राथमिक भूमिकाओं में से एक है |
2. कक्षा में छात्रों के नियमित और निरंतर मूल्यांकन से अभिप्राय बच्चो और माता-पिता को प्रतिक्रिया देना और बच्चो के बीच  अध्ययन समस्याओ के लिए हल निकलना |
3. विद्यालय में शिक्षण विधियों में नई तकनीक प्रदान करना तथा शिक्षक को कक्षा में पाठ्यवस्तु को तथा कक्षा की गतिविधियों को रोचकपूर्ण बनाना शिक्षक की जिम्मेदारी है |
4. बालक का प्रथम विद्यालय उसका घर होता है घर में उसको किस तरह की शिक्षा प्रदान की  जा रही है यह कर्त्तव्य माता-पिता का होता है |
5. जब बालक विद्यालय में प्रवेश करता है तब उसके शिक्षक का प्रथम कर्त्तव्य होता है की वह उसकी आंतरिक चेतना को किस तरह उजागर करे |
6. सभी बालको में कोई कोई गुण होता है शिक्षक का काम है उसके  गुणों को उजागर करना |
7. यदि किसी छात्र को पढ़ने में रूचि नहीं होती है तो यह शिक्षक की भूमिका होती है की वह उसका मार्गदर्शन करे तथा  शिक्षण भी रोचक बनाये
हमारी सीख - आइसक्रीम मेकर by सुबीर चौधरी

अजय विजयवर्गी , कुसुम डांगी , तरुण मिश्रा & उस्मान गनी - The Fabindia School

Monday, December 25, 2017

रचनात्‍मकता को पुरस्कृत करे

हर छात्र में कोई ना कोई खास बात होती है  जरुरत  होती है इस रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की। हर बच्चा एक कलाकार होता है, समस्या यह है कि, आप बड़े हो जाने पर, अपने अन्दर के कलाकार को जिंदा कैसे रखें।
अगर आप अपने अन्दर एक आवाज़ सुने की तुम पेंट नहीं कर सकते तो पेंट करने की हर संभव कोशिश करें और वह आवाज़ अपने आप गायब हो जाएगी।
कल्पना शुरुवात है रचना की। आप वह कल्पना करते हो जिसकी आपको इच्छा है, आप वह बन जाओगे जो आप कल्पना करते हो, और अंत में, आप उसकी रचना करोगे जो आप चाहोगे।
रचनात्मकता तो बस चीजों को जोड़ना है। जब आप रचनात्मक लोगों से पूछ्तें हैं कि आपने यह कैसे किया, तो वे थोड़े शर्मिंदा महसूस करतें हैं, क्योंकि वास्तव में उन्होंने यह नहीं किया होता है, उन्होंने कुछ देखा। कुछ समय बाद उन्हें अपना काम सामान्य लगने लगता है।
बहुत सारे आयडियाज़ (नये विचार) होना अच्छा है, भले ही उनमे से कुछ गलत भी हों, इस बात से कि आप हमेशा सही हों और आपके पास कोई आयडिया ना हो
रचनात्मकता नयी खोज करना है, नया प्रयोग करना है, रिस्क लेना है, नियमों को तोडना है, गलतियाँ करना है, और मज़ा करना है

रचनात्मक कार्य का सबसे ऊँचा पुरस्कार  जो हमें मिल सकता है वह रचनात्मक होने का सुख है।
हमारी सीख - आइसक्रीम मेकर by सुबीर चौधरी
अजय विजयवर्गी , कुसुम डांगी , तरुण मिश्रा , उस्मान गनी
The Fabindia School

Blog Archive