Showing posts with label इंसान. Show all posts
Showing posts with label इंसान. Show all posts

Thursday, February 27, 2025

Jab Jago Tabhi Savera - Reena

इंसान सफल तब होता है, जब वो दुनिया को नहीं बल्कि खुद को बढ़ाना शुरू कर देता है।

इस अध्याय से हमें शिक्षा मिलती है कि हमें पहले की हुई गलतियों को माफ करके आगे बढ़ना चाहिए। गलतियां हुई और होंगी, लेकिन हम उन गलतियों से भी अपने जीवन में बहुत कुछ सीखते हैं, और सीखे भी हैं। जैसे कि हमें इस अध्याय में बताया गया है कि जीवन में मुश्किलें आएंगी, लेकिन उनका सामना हमें कैसे करना है, यह हमें अच्छे से पता होना चाहिए। क्योंकि जीवन में गलतियां होती रहती हैं। नोबेल ने अपने प्रयोग जारी रखे और जेलीनाइट और बैलिस्टाइट का आविष्कार किया। एक समय था जब उनके नाम पर 355 पेटेंट थे। 1888 में उनके लुडविग की मृत्यु हो गई। और एक फ्रेंच अखबार ने गलती से एल्फ्रेड नोबेल के नाम का शोक संदेश प्रिंट कर दिया। अखबार में लिखा होता है, 'Le marchand de la mort est mort' का अर्थ है कि मौत के व्यापारी की मौत हो गई, जो पहले से ही लोगों को मारकर अमीर बन गया है। लेकिन जब उन्हें यह पता चला, तो इस बात का गहरा असर पड़ा कि लोग मेरे बारे में सोचते हैं। उनके विचार कैसे बदले जाएं। फिर उन्होंने अपनी आखिरी वसीयत लिखी, जिसमें उन्होंने अपने सारे धन का 94% पांच पुरस्कारों में स्थापित कर दिया।

असंभव कुछ भी नहीं है। जब जागो तब ही सवेरा।
काम करो ऐसा की एक पहचान बन जाए
हर कदम ऐसा चलो की निशान बन जाए।

Reena 
Arthur Foot Academy

Monday, January 25, 2021

खुद को समय अवश्य दीजिए - राजेश्वरी राठौड़

Courtesy: www.jagruk.in
अगर आपको अपनी जिंदगी को खुशी से जीना है, तो आपको अपने लिए भी समय निकालना चाहिए। आजकल लोग पैसा और नाम कमाने की होड़ में इतना बिजी है की उन्हें दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए तो दूर की बात, खुद के लिए भी समय निकाल पाना मुश्किल होता है। जब आप अपने कामों और जीवन में से बुरी तरह हताश हो जाएंगे इससे आपको खालीपन  लगने लगेगा और आप तनाव, चिंता आदि के शिकार हो जाएंगे, जिससे आप चिड़चिडे हो जाएंगे।

खुद को समय देने से होते हैं कई फायदे जब आप कोई काम खुशी से करते हैं तो उस काम में आपको जरुर सफलता मिलती हैं। जाहिर है जब आप खुद के लिए समय निकालेंगे तो ,आप दिल से खुश रहेंगे और जब किसी को अंदर से खुशी मिलती है तो उसके चेहरे पर अलग ही मुस्कान होती है। जीवन के लिए योजना बना सकते हैं अगर आपको अपने जीवन को बेहतर मनाने के लिए योजना बनानी हो तो उसका सबसे अच्छा तरीका यह है की आप एकांत में खुद के साथ रहो जाहिर है जल्दी बाजी में आप कई बार अपने लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हो। इसलिए एकांत में रहकर और सोच- समझ कर योजना बनाएंगे तो जीवन सही दिशा में आगे बढ़ेंगे अपनी अच्छी बुरी आदतों को पहचान सकते हैं।

दुनिया में कोई इंसान परफेक्ट नहीं होता है। सभी में कुछ कमियां होती है। अगर आप में भी कुछ है, तो आपको  जानना चाहिए और उनमें सुधार करना चाहिए । इसलिए अच्छी बुरी आदतों को जानने के लिए अपने लिए समय निकाले और उन्हें समझने की कोशिश करें।

राजेश्वरी राठौड़
rre@fabindiaschools.in
The Fabindia School

Monday, September 21, 2020

मदद करने के फायदे - उषा पंवार

दूसरों की मदद करने से जीवन सफल और बेहतर बनता है। जब हम लोग छोटे होते हैं तो सिखाया जाता है कि हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए लेकिन जैसे-जैसे बड़े होते हैं इस सीख को भूल जाते हैं। इस सीख को कभी अपने जीवन से दूर नहीं होने देना चाहिए। जब हम किसी की मदद करते हैं तो इससे सकारात्मकता महसूस करते हैं और एक अच्छा इंसान बनते हैं।

किसी की मदद करने के लिए केवल धन की जरूरत नहीं होती उसके लिए एक अच्छे मन की जरूरत होती है। जब हम दूसरों की मदद करते हैं तो यह सिर्फ उस इंसान की मदद नहीं होती है बल्कि एक सीखने की प्रक्रिया होती हैं। हर दिन कुछ नया सीख सकते हैं। मदद करने से हमको आंतरिक खुशी मिलती हैं। मदद करने से दूसरों के लिए अच्छा उदाहरण बनते हैं जब हम दूसरों की मदद करना शुरू करते हैं तो इससे बाकी लोग प्रेरित होते हैं। दूसरों की मदद करने के साथ हम लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं। 

उषा पंवार 
The Fabindia School Bali 
upr@fabindiaschools.in

Blog Archive