Showing posts with label जिंदगी. Show all posts
Showing posts with label जिंदगी. Show all posts

Monday, January 25, 2021

खुद को समय अवश्य दीजिए - राजेश्वरी राठौड़

Courtesy: www.jagruk.in
अगर आपको अपनी जिंदगी को खुशी से जीना है, तो आपको अपने लिए भी समय निकालना चाहिए। आजकल लोग पैसा और नाम कमाने की होड़ में इतना बिजी है की उन्हें दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए तो दूर की बात, खुद के लिए भी समय निकाल पाना मुश्किल होता है। जब आप अपने कामों और जीवन में से बुरी तरह हताश हो जाएंगे इससे आपको खालीपन  लगने लगेगा और आप तनाव, चिंता आदि के शिकार हो जाएंगे, जिससे आप चिड़चिडे हो जाएंगे।

खुद को समय देने से होते हैं कई फायदे जब आप कोई काम खुशी से करते हैं तो उस काम में आपको जरुर सफलता मिलती हैं। जाहिर है जब आप खुद के लिए समय निकालेंगे तो ,आप दिल से खुश रहेंगे और जब किसी को अंदर से खुशी मिलती है तो उसके चेहरे पर अलग ही मुस्कान होती है। जीवन के लिए योजना बना सकते हैं अगर आपको अपने जीवन को बेहतर मनाने के लिए योजना बनानी हो तो उसका सबसे अच्छा तरीका यह है की आप एकांत में खुद के साथ रहो जाहिर है जल्दी बाजी में आप कई बार अपने लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हो। इसलिए एकांत में रहकर और सोच- समझ कर योजना बनाएंगे तो जीवन सही दिशा में आगे बढ़ेंगे अपनी अच्छी बुरी आदतों को पहचान सकते हैं।

दुनिया में कोई इंसान परफेक्ट नहीं होता है। सभी में कुछ कमियां होती है। अगर आप में भी कुछ है, तो आपको  जानना चाहिए और उनमें सुधार करना चाहिए । इसलिए अच्छी बुरी आदतों को जानने के लिए अपने लिए समय निकाले और उन्हें समझने की कोशिश करें।

राजेश्वरी राठौड़
rre@fabindiaschools.in
The Fabindia School

Monday, November 16, 2020

साहस ही जीवन है - Ayasha Tak

cleanpublicdomain.com 
साहस की जिंदगी सबसे बड़ी जिंदगी होती है। ऐसी जिंदगी की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह बिल्कुल  निडर, बिल्कुल बेखौफ होती है। साहसी मनुष्य की असली पहचान यह होती है कि वह इस बात की चिंता नहीं करता है, कि दूसरे लोग उसके बारे में क्या सोचते है ? अड़ोस - पड़ोस को देख कर चलना यह साधारण मनुष्यों का काम है।

 साहसी व्यक्ति न तो अपने उद्देश्य की तुलना दूसरों से करते है और न ही दूसरों को देखकर अपनी चाल को बदलते है। जो व्यक्ति यह महसूस करता है कि किसी महान निश्चय के समय वह साहस से काम नहीं ले सका, जिंदगी की चुनौती को कबूल नहीं कर  सका , वह कभी सुखी नहीं हो सकता।

जीवन में साहस एक मुख्य भूमिका निभाता है जो हमें निडरता के साथ जिंदगी जीने में  मदद करता है। हम सभी के जीवन में कुछ मुश्किलें पैदा होती है और हमें  कई प्रकार की कठिनाइयों से गुजरना पड़ता हैं। 

लेकिन सभी मुश्किलों में साहसिक व्यक्ति हिम्मत से काम लेते हैं और एक नयी जबरदस्त शुरुआत करते हैं। साहस के साथ कठिनाईयों से लड़ने वाले व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की ऊँचाईयों को जरूर प्राप्त करते हैं। खुश रहने का रहस्य है स्वतंत्रता और स्वतंत्र रहने का रहस्य साहस होता है।
 
Ayasha Tak
The Fabindia School
atk@fabindiaschools.in

Monday, September 28, 2020

बदलाव - सुरेश सिंह नेगी

इस संसार की प्रत्येक चीज में बदलाव होता है और यही प्रकृति का नियम है। प्रकृति  में जो भी बदलाव होते हैं या हो रहें हैं वे कभी भी अचानक से नहीं होते हैं लेकिन हमें लगता है कि ये बदलाव अचानक से हुए हैं। ठीक इसी प्रकार से हमारे विचार भी बदलते रहते हैं। बदलाव को रोकने के लिए हम  चाहे कितने भी  प्रयास क्यों न कर लें  यदि  बदलाव  होना है तो हम उसे होने से नहीं रोक सकते। जिंदगी में होने वाले बदलावों को भी हम नहीं रोक सकते। शुरूवात में हम बदलाव को जल्दी से स्वीकार नहीं करते हैं लेकिन धीरे-धीरे  इसे  स्वीकारने लगते हैं। 

बदलाव हमारे लिए अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। अगर हम अच्छे बदलाव को अपना सकते हैं तो बुरे को क्यों नहीं।  बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण आज हमारे सामने है जिस प्रकार से संसार का  प्रत्येक मनुष्य कोविड  -१९  के कारण आयी परिस्थितियों से लड़ रहा है वह  अपने आप में एक  सराहनीय कदम है।  
भगवत गीता का यह सार, निश्चित ही हमें प्रेरित करेगा।

“जो कुछ भी हुआ अच्छे के लिये हुआ।
जो कुछ भी हो रहा है अच्छे के लिये हो रहा है और,
जो कुछ भी होगा अच्छा ही होगा।”

इसीलिए खुद पर भरोसा रखे और विश्वास करे क्योंकि "जिन चीजों को हम बदल नहीं सकते भगवान् ने हमें  उन चीजों को अपनाने की शक्ति दी है, जिन चीजों  को हम  बदल सकते हैं  उन्हें बदलने की हिम्मत दी है और  साथ ही साथ दोनों के बीच के अंतर को जानने की आज़ादी दी है।"

सुरेश सिंह नेगी
The Fabindia School
sni@fabindiaschools.in

Sunday, October 21, 2018

कीर्ति मालवीय: दिमाग और दिल

दिमाग और दिल भले ही शरीर के अलग - अलग स्थान पर है परंतु यह दोनों हमारे बहुत काम आते हैंदिमाग और दिल एक दूसरे से पूर्ण रूप से विपरीत है l किसी भी व्यक्ति को कोई निर्णय लेना हो तो उसे दिल तथा दिमाग दोनों की सुननी चाहिए l किसी एक को दूसरे पर भारी नहीं होने देना चाहिए l हमें हमेशा दोनों तरफ से सोच -विचार करने के बाद फैसला लेना चाहिए और ऐसा निर्णय जिससे कोई तकलीफ़ हो l हमें परिस्थिति के हिसाब से निर्णय लेना चाहिए क्योंकि कई बार हमें जहाँ दिल की बुद्धिमत्ता का प्रयोग करना चाहिए वहाँ हम दिमाग की बुद्धिमत्ता और जहाँ दिमाग की आवश्यकता होती है वहाँ दिल की बुद्धिमत्ता का प्रयोग कर लेते हैं और अपने आप के लिए कठिनाइयाँ बढ़ा देते हैं l
            
हमें सफल जिंदगी जीने के लिए इन दोनों का समझदारी से उपयोग करना चाहिए क्योंकि अगर यह बुद्धिमत्ता परेशानियाँ मिटा सकती है तो यह ही है जो उन परेशानियों का कारण भी बन सकती हैजब हम रिश्ते मजबूत करने के बारे में सोचते है तब हमें हमेशा अपने दिल की बुद्धिमत्ता की सुननी चाहिए परन्तु जब उन्हीं रिश्तों को बनाए रखने की बात आती है तब दिमाग ही हमें सही राह दिखाता है l यह कहना गलत नहीं होगा कि कई बार दिल की आवाज झूठ भी हो सकती है क्योंकि जो हम चाहे वह हमारा दिल मान लेगा और अच्छे विचार आएँगे परन्तु दिमाग ऐसा बिलकुल नहीं करता वह हमेशा हमें सच्चाई से सामना करवाता है और उसके सामने खड़े होने में सहायता करता है l   
           
जब कोई व्यक्ति सिर्फ अपने दिल से निर्णय लेता है तब ज्यादातर वह व्यक्ति कठोर परिस्थिति में स्थिर खड़ा नहीं रह पाता, उस परिस्थिति का डट कर सामना नहीं कर पाता और अंतर से टूट जाता है परन्तु अगर कोई व्यक्ति है जो सिर्फ अपने दिमाग की बात सुनता है वह  कठिन परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारेगा वह उस परिस्थिति से बाहर तो जायेगा लेकिन उसे कुछ और नहीं सूझेगा वह सिर्फ अपने बारे में सोचेगा और वह स्वार्थी भी बन सकता हैइसलिए एक समझदार व्यक्ति कभी भी दिमाग को दिल पर या दिल को दिमाग पर हावी नहीं होने देतावह दिमाग तथा दिल, दोनों की बुद्धिमत्ता एक साथ लेकर चलता है l जिसका  जितना उपयोग करना है  उतना ही उसका उपयोग करता है l जब हम अंदर से दुखी होते हैं और परेशान होते तब हमारा दिमाग काम नहीं करता और हम कोई  भी निर्णय दिल से लेते हैं जिससे आगे चल कर हम पछताते हैंजब हम ज्यादा खुश या ज्यादा दुखी होते हैं तब हमें कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए  l 
            
अतः  बुद्धिमत्ता दिमाग की और बुद्धिमत्ता दिल की हमें हर निर्णय लेने में सहायता करते हैं और हमारे जीवन को सफलता से जीने के लिए मदद करते हैं l
कीर्ति मालवीय, Xll Commerce The Fabindia School

Blog Archive