Showing posts with label इंसानियत. Show all posts
Showing posts with label इंसानियत. Show all posts

Thursday, May 29, 2025

संवेदनशीलता: इंसानियत की पहचान - Swati

 
Sensitivity means understanding someone's emotions and feeling them.
When a person deeply feels someone else's happiness or sorrow, that person is called sensitive. Sensitivity is a very important and beautiful human emotion.

अगर किसी को दुःख होता है और हम उस व्यक्ति की मदद करें, उसके दुःख को समझें — तो यही संवेदना कहलाती है। इससे हमारे रिश्ते मजबूत होते हैं और समाज में प्यार बना रहता है। अगर हम में से किसी में भी संवेदना ना हो, तो हम सब और पूरी दुनिया स्वार्थी और कठोर बन सकती है।

हम अपने घर के आसपास, बाहर या स्कूल में ऐसे कई लोगों से मिलते हैं जिन्हें मदद की ज़रूरत होती है। अगर हम उनकी मदद करते हैं और सहानुभूति दिखाते हैं, तो यह हमारे अच्छे इंसान होने की निशानी है। जैसे किसी भूखे इंसान को खाना खिलाना, या ज़रूरत पड़ने पर किसी की मदद करना — ये सब संवेदनशीलता के उदाहरण हैं।

आजकल हर इंसान अपने कामों में व्यस्त रहता है। किसी के पास इतना समय नहीं है कि वे दूसरों के दुःख को समझें और उनकी मदद करें। पर अगर हम थोड़ा सा वक्त निकालकर दूसरों की भावनाओं को समझें और सहायता करें, तो समाज में प्यार और समझ बढ़ेगी, और झगड़े कम होंगे।

"From this lesson, I learn that sensitivity is a very good quality. It makes both society and humans better. Therefore, we should adopt sensitivity and always help others."

स्वाति

संवेदना: इंसान की सबसे बड़ी शक्ति - Sakshi Khanna

Samvendna means sensitivity or feelings.
यह इंसान की वह भावना है जिससे वह दूसरों के सुख-दुःख को महसूस कर सकता है।
Sensitivity is what makes us human – it connects us emotionally to others and helps build a compassionate society.

जब हम किसी की तकलीफ़ को समझते हैं और उसकी मदद करना चाहते हैं, वहीं संवेदना कहलाती है।

अगर कोई बच्चा गिर जाता है, या कोई जानवर बीमार हो जाए या उसे चोट लग जाए, तो हमें उस जानवर की मदद करनी चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। ऐसा करने से इंसान महान और संवेदनशील कहलाता है।

समाज में अगर हम सभी एक-दूसरे के लिए संवेदनशील हो जाएँ और सब एक-दूसरे की मदद करें, तो इससे एकता बनी रहेगी और बहुत-सी समस्याएँ अपने आप खत्म हो जाएँगी।

Savendna is not weakness, it is strength. यह इंसान को महान बनाती है। हमें अपने कार्यों से समय निकालकर दूसरों की भावनाओं को समझना चाहिए और जहाँ किसी को हमारी ज़रूरत हो, वहाँ मदद के लिए आगे आना चाहिए। इसी तरह हम एक अच्छे नागरिक और अच्छे इंसान बनते हैं।

"When someone is in trouble, one should not give him big sermons, but rather give him small help. Such help is better than big sermons."

साक्षी खन्ना

संवेदना: इंसानियत की सच्ची पहचान - Sakshi Pal

 

"A smile, a helping hand – that's the sign of compassion."

संवेदना पाठ हमें यह सिखाता है कि दूसरों के दुःख (pain) और तकलीफ़ (suffering) को समझना और उसमें सहभागी होना (to participate in their emotions) ही एक सच्चे इंसान की पहचान है।

इस पाठ में लेखक ने दिखाया है कि एक छोटी-सी मदद (small help) या सहानुभूति (sympathy) किसी के जीवन में बड़ा बदलाव (big change) ला सकती है।

मुझे महसूस हुआ कि संवेदनशील बनना सिर्फ़ भावुक (emotional) होना नहीं है, बल्कि यह हमारी responsibility भी है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम ज़रूरतमंदों की मदद करें या कम से कम उनके साथ खड़े हों (stand with them)।

इस पाठ ने मुझे सिखाया कि हमें अपने आस-पास के लोगों की feelings को समझना चाहिए और उनके साथ empathy दिखानी चाहिए। एक छोटी-सी संवेदना भी किसी के जीवन में hope और comfort ला सकती है। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी (fast life) में लोग अक्सर दूसरों की emotions पर ध्यान नहीं देते।

लेकिन यह पाठ हमें याद दिलाता है कि हम सभी को एक-दूसरे के साथ होना चाहिए। अगर हम सभी संवेदनशील बनें, तो हम ऐसा environment बना सकते हैं जहाँ हर कोई safe, understood और accepted महसूस कर सके।

इस पाठ ने मुझे एक better human बनने की प्रेरणा दी है।

"True compassion is understanding the pain of others."
Sakshi Pal


संवेदना: दिल की निःशब्द भाषा - Lalita Pal

 

"Compassion is a voice of heart, Gentle caring, precious art.
It feels the tears behind a smile 🙂 And walks with each heavy mile." 😊

जब कभी हमें ज़िंदगी में किसी भी प्रकार से किसी दूसरे के दर्द या दुःख में अपने आप भी दर्द महसूस होता है,
और हम चाहते हैं कि हम उनके दुःख को कैसे कम करें — और हम प्रयास करते हैं कि उनके दुःख को कम करने में कामयाब हो सकें, तो वही संवेदना कहलाती है।

संवेदना हमें यह सिखाती है कि किसी का मज़ाक उड़ाने या तिरस्कार करने के बजाय, हमें उनके दुःख और पीड़ा को समझना चाहिए। किसी उदास चेहरे पर मुस्कान लाना, या किसी की परेशानी में उसका सहारा बनना — यही संवेदना है।

If every person awakens sensitivity within themselves, then this world can become more beautiful and harmonious.

हमें हमेशा यह प्रयास करना चाहिए कि हम संवेदनशील बनें, दूसरों की भावनाओं का आदर करें,
और जहाँ भी संभव हो, अपने छोटे-छोटे प्रयासों से किसी के जीवन में खुशियाँ ला सकें — यही सबसे बड़ी संवेदना है।

संवेदना एक ऐसी मानवीय अनुभूति है, जो हमें दूसरों के दुःख, दर्द, सुख और भावनाओं से जोड़ने की शक्ति देती है। यह वह गुण है जो हमें सिखाता है कि जब हम किसी के दुःख को महसूस करते हैं, उनकी परिस्थिति को समझते हैं, और उनके लिए कुछ अच्छा करने की इच्छा रखते हैं — तो वही संवेदना कहलाती है।

"Empathy is a silent language that the heart understands."

- Lalita Pal

दूसरों की मदद ही सच्ची इंसानियत है - Rubal Kaur

 

जो अपने कदमों की काबिलियत पर विश्वास रखते हैं, वो ही अक्सर मंज़िल पर पहुंचते हैं।

"We should help others and understand others' feelings."

जब हम किसी का भला करते हैं, तो ईश्वर भी हमारा भला करते हैं।
जैसे कि इस पाठ में एक नन्ही सी लड़की ने अपने सिर के बाल मुंडवा लिए थे। उसके माता-पिता को भी नहीं पता था कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने उसे बहुत समझाया कि "बेटा, अपने बाल क्यों मुंडवा रही हो?" पर उस नन्ही लड़की ने अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया और चुपचाप सिर के बाल मुंडवा लिए। आखिरकार, उसकी ज़िद के आगे माता-पिता हार गए और बोले, "बेटा, अगर तुम्हें यही करना है, तो कर लो।"

अगले दिन जब वे उसे स्कूल छोड़ने गए, तो उन्होंने देखा कि एक लड़के ने भी अपने सिर के बाल मुंडवाए हुए थे।
लड़की के पिता सोचने लगे कि शायद यह कोई नया फैशन है।

तभी उस लड़के की माता उस नन्ही लड़की के पिता के पास आईं और बोलीं: "आपकी बेटी बहुत ही समझदार और सुशील है। इतनी छोटी उम्र में भी वह दूसरों के बारे में सोचती है।"

फिर उन्होंने बताया कि उनके बेटे को कैंसर है, और उसकी कीमोथेरेपी के कारण उसके सारे बाल झड़ गए थे।
वह स्कूल आने में हिचकिचाता था और बच्चे उसका मज़ाक उड़ाते थे। लेकिन आपकी बेटी ने उसे समझाया और कहा कि वह रोज़ स्कूल आए।

उसकी बात सुनने के बाद वह लड़का रोज़ स्कूल आने लगा। यह जानकर लड़की के पिता को बहुत प्रशंसा और गर्व महसूस हुआ कि उनकी बेटी कितनी दयालु है, जो दूसरों की भावनाओं को समझती है और उनके लिए सोचती है।
ईश्वर ने उसे सचमुच बहुत अच्छा बनाया है।

हमें इस पाठ से यह शिक्षा मिलती है कि हम दूसरों की किस प्रकार मदद कर सकते हैं।

रूबल कौर

Blog Archive