Showing posts with label काम. Show all posts
Showing posts with label काम. Show all posts

Thursday, May 8, 2025

सपनों की उड़ान- सनबीम ग्रामीण स्कूल करसड़ा, वाराणसी

स्वप्न हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। स्वप्न हमारे जीवन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाते हैं। कोई भी नया कार्य करने से पहले हमें उसके बारे में स्वप्न देखना चाहिए और यह भी विचार करना चाहिए कि हमारा कार्य कितना सफल होगा, उसमें क्या-क्या बाधाएँ आ सकती हैं, और हम उन्हें कैसे दूर कर सकते हैं।

हमें बच्चों को पहले कार्य देकर उसके बारे में स्वप्न देखने को कहना चाहिए और उनसे यह पूछना चाहिए कि इस कार्य में उन्हें क्या-क्या कठिनाइयाँ हो सकती हैं और वे उन्हें कैसे दूर कर सकते हैं। सपने देखने से हम अपने कार्यों को सही ढंग से कर सकते हैं। बिना स्वप्न देखे कार्य प्रारंभ कर देना असफलता का कारण बन सकता है।
अशोक कुमार मौर्य

हर व्यक्ति के जीवन में एक सपना होना चाहिए। यह सपना ही उस व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य बनता है — कि उसे जीवन में क्या बनना है या क्या करना है। बिना सपनों के हमारा जीवन लक्ष्यहीन होता है, और लक्ष्यहीन व्यक्ति जीवन में कुछ बड़ा नहीं कर सकता।

केवल सपना देखना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन सपनों को साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम भी आवश्यक है। जब हम अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं, तभी वे सच बनते हैं और हम जीवन में एक सफल व्यक्ति बन पाते हैं।
मनोज कुमार

सपने देखो, यह एक ऐसा विषय है जो हमें अपने लक्ष्यों और आकांक्षाओं की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। सपने देखना और उन्हें पूरा करने की कोशिश करना हमारे जीवन को अर्थ और उद्देश्य देता है। सपनों को वास्तविकता में बदलने के लिए हमें अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन हमें इन चुनौतियों से डरना नहीं चाहिए। बल्कि, हमें उनका सामना करना चाहिए और उन्हें पार करने के लिए काम करना चाहिए। जैसा कि कहा जाता है, "मंजिलें उन्हें मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है।" यह हमें बताता है कि जो लोग अपने सपनों के प्रति जुनूनी होते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, "पंखों से काम नहीं चलता, हौसलों से उड़ान होती है।" यह हमें बताता है कि हमारे पास जो कुछ भी है, उसके साथ हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए। हमारे हौसले और आत्मविश्वास हमें अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने में मदद करते हैं। 
गुलाबी

मेरा यह मानना है कि यह साकार दृढ़ संकल्प अधिकतर ऐसा संयोग झूठी स्मृति या अचेतन मन द्वारा ज्ञात जानकारी को एक साथ जोड़ने के कारण होता है। सपने लोगों को उनकी भावनाओं, विश्वासों और मूल्यों के बारे में अधिक जानने में मदद करते हैं । सपनों में दिखाई देने वाली छवियों और प्रतीकों के अर्थ और संबंध प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशिष्ट होते हैं। सपने देखने से आपको सीखने और दीर्घकालिक सृतियों को विकसित करने में मदद मिलती है ।
सुनीता त्रिपाठी

सपने देखना  हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है ।  कोई भी नया कार्य करने से पहले हमें उसके बारे में सपना देखना चाहिए और यह भी देखना चाहिए कि हमारा कार्य कितना सफल होगा और हमारे कार्य में क्या-क्या बाधाएं हो सकती हैं और उसको हम कैसे दूर कर सकते हैं। सपने देखने से हमें प्रेरणा और उत्साह मिल सकता है और हम अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। ।सपने देखने से हम अपने कार्यों को सही तरह से कर सकते हैं, बिना स्वप्न देखे कार्य को प्रारंभ कर देना असफलता का कारण बनता है।इसलिए, सपने देखना हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है।हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए और चुनौतियों का सामना करने से नहीं डरना चाहिए।
रवि प्रकाश 

Saturday, September 22, 2018

Caring Icons: साहस

साहस नियंत्रित करना सबसे साहस का काम है।

एक बार 'जॉय' घबराया हुआ प्रेरणा के पास आया। उसने बताया कि सभी विद्यार्थियों को वाद-विवाद प्रतियोगिता में आवश्यक रूप से भाग लेना है। प्रेरणा ने कहा,यह तो बहुत अच्छी बात है, तुम इतने डरे हुए क्यों हो। दरअसल बात यह थी कि जॉय को बचपन से ही किसी के सामने बोलने में संकोच होता है। ऐसा क्यों है, इसका कारण उसने प्रेरणा को नहीं बताया। प्रेरणा ने भी उसे बताने के लिए दवाब नहीं डाला। उसने उसे सहज बनाने के लिए उससे बात प्रारंभ की। धीरे-धीरे वह शांत और सहज होता चला गया। प्रेरणा ने उससे वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिए गए विषय पर बोलने के लिए उत्साहित किया।

जैसे ही उसने खड़े होकर बोलना शुरू किया। उसकी आवाज़ लड़खड़ा गई। शब्द अस्पष्ट हो गए। प्रेरणा ने उसे उत्साहित करते हुए उसे शांत होकर पुनः प्रयास करने के लिए कहा। जैसे ही उसने फिर से बोलना शुरू किया। उसकी आवाज़ फिर अस्पष्ट हो गई। वह अपने स्थान पर शांत होकर खड़ा नहीं हो पा रहा था। एक अपने हाथ से दूसरा हाथ मसल रहा था। प्रेरणा समझ गई कि उसे सही मागदर्शन की और स्वयं पर विश्वास दिलाने की आवश्यकता है। उसने जॉय से पूछा कि उसकी सबसे ज्यादा आरामदायक और पसंदीदा जगह कौन-सी है। जॉय  को अपने कमरे में रहना सबसे अधिक पसंद था। प्रेरणा ने उसमें विश्वास जगाने के लिए उसे आइने के सामने खड़े होकर रिहर्सल करने की सलाह दी। अगली सुबह उसमें आत्मविश्वास देखते ही बनता था। उसने साफ़ और स्पष्ट शब्दों में वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत किए और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Caring Icons - Kalpana Jain, Himani Singh, Shireen Ahmed, Kaushal Singh
The Iconic School Bhopal www.iconicschool.com

Blog Archive