Showing posts with label आवश्यक. Show all posts
Showing posts with label आवश्यक. Show all posts

Thursday, May 8, 2025

सपनों की उड़ान- सनबीम ग्रामीण स्कूल करसड़ा, वाराणसी

स्वप्न हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। स्वप्न हमारे जीवन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाते हैं। कोई भी नया कार्य करने से पहले हमें उसके बारे में स्वप्न देखना चाहिए और यह भी विचार करना चाहिए कि हमारा कार्य कितना सफल होगा, उसमें क्या-क्या बाधाएँ आ सकती हैं, और हम उन्हें कैसे दूर कर सकते हैं।

हमें बच्चों को पहले कार्य देकर उसके बारे में स्वप्न देखने को कहना चाहिए और उनसे यह पूछना चाहिए कि इस कार्य में उन्हें क्या-क्या कठिनाइयाँ हो सकती हैं और वे उन्हें कैसे दूर कर सकते हैं। सपने देखने से हम अपने कार्यों को सही ढंग से कर सकते हैं। बिना स्वप्न देखे कार्य प्रारंभ कर देना असफलता का कारण बन सकता है।
अशोक कुमार मौर्य

हर व्यक्ति के जीवन में एक सपना होना चाहिए। यह सपना ही उस व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य बनता है — कि उसे जीवन में क्या बनना है या क्या करना है। बिना सपनों के हमारा जीवन लक्ष्यहीन होता है, और लक्ष्यहीन व्यक्ति जीवन में कुछ बड़ा नहीं कर सकता।

केवल सपना देखना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन सपनों को साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम भी आवश्यक है। जब हम अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं, तभी वे सच बनते हैं और हम जीवन में एक सफल व्यक्ति बन पाते हैं।
मनोज कुमार

सपने देखो, यह एक ऐसा विषय है जो हमें अपने लक्ष्यों और आकांक्षाओं की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। सपने देखना और उन्हें पूरा करने की कोशिश करना हमारे जीवन को अर्थ और उद्देश्य देता है। सपनों को वास्तविकता में बदलने के लिए हमें अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन हमें इन चुनौतियों से डरना नहीं चाहिए। बल्कि, हमें उनका सामना करना चाहिए और उन्हें पार करने के लिए काम करना चाहिए। जैसा कि कहा जाता है, "मंजिलें उन्हें मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है।" यह हमें बताता है कि जो लोग अपने सपनों के प्रति जुनूनी होते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, "पंखों से काम नहीं चलता, हौसलों से उड़ान होती है।" यह हमें बताता है कि हमारे पास जो कुछ भी है, उसके साथ हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए। हमारे हौसले और आत्मविश्वास हमें अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने में मदद करते हैं। 
गुलाबी

मेरा यह मानना है कि यह साकार दृढ़ संकल्प अधिकतर ऐसा संयोग झूठी स्मृति या अचेतन मन द्वारा ज्ञात जानकारी को एक साथ जोड़ने के कारण होता है। सपने लोगों को उनकी भावनाओं, विश्वासों और मूल्यों के बारे में अधिक जानने में मदद करते हैं । सपनों में दिखाई देने वाली छवियों और प्रतीकों के अर्थ और संबंध प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशिष्ट होते हैं। सपने देखने से आपको सीखने और दीर्घकालिक सृतियों को विकसित करने में मदद मिलती है ।
सुनीता त्रिपाठी

सपने देखना  हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है ।  कोई भी नया कार्य करने से पहले हमें उसके बारे में सपना देखना चाहिए और यह भी देखना चाहिए कि हमारा कार्य कितना सफल होगा और हमारे कार्य में क्या-क्या बाधाएं हो सकती हैं और उसको हम कैसे दूर कर सकते हैं। सपने देखने से हमें प्रेरणा और उत्साह मिल सकता है और हम अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। ।सपने देखने से हम अपने कार्यों को सही तरह से कर सकते हैं, बिना स्वप्न देखे कार्य को प्रारंभ कर देना असफलता का कारण बनता है।इसलिए, सपने देखना हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है।हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए और चुनौतियों का सामना करने से नहीं डरना चाहिए।
रवि प्रकाश 

Sunday, November 3, 2019

कक्षा में युद्ध एवम शांति का वातावरण

शिक्षक एक कुम्हार की भाँति होती है जो विद्यार्थी रुपी घड़े को बनाने के लिए बाहरी हाथ से हल्की सी चोट भी देता है , लेकिन घड़े के अंदर यानी हमारी आत्मा को भी सहारा देता है ।
एक बार एक कक्षा में सभी विद्यार्थी जब अध्यन कर रहे थे । तभी अगले विषय का समय आरम्भ होने पर शिक्षक कक्षा में से
We are reading
चले गए तथा सभी विद्यार्थी एक दूसरे से बात करने में लीन हो गए यह वार्ता कब युद्व में परिवर्तित हो गई इस बात का पता विद्यार्थियों को नहीं लगा । सब एक दूसरे से लगातार बहस करते जा रहे थे । बहस ये थी कि हर कार्य में बालिकाएं ज्यादा तेज हैं या बालक, धीरे धीरे यह झगड़ा युद्ध मे परिवर्तित हो गया । उनको पता ही न चला कि अध्यापिका कब कक्षा में प्रवेश कर गई वह शांति के साथ उनके झगड़े को देख रही थी और समझने का प्रयास कर रही थी कि आखिर क्या हो रहा है ? अचानक से बच्चों की नज़र अध्यापिका पर पड़ी और सब धीरे धीरे अपनी जगह पर बैठ गए । उन्होंने शांत भाव से बच्चों से पूछा कि ,’क्या हुआ और आप सब इतनी तेज तेज़ झगड़ा क्यों कर रहे थे ।‘ सबसे पहले तो बच्चों ने उनसे माफी मांगी और फिर झगड़े का कारण बताया , कारण जान कर अध्यापिका ज़ोर ज़ोर से हँसने लगी फिर उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि सभी मनुष्य के अंदर अपने कुछ खास गुण होते हैं जिनके चलते वह सभी अपनी पहचान किसी न किसी रूप में अवश्य बनाते हैं , जैसे यहां से शिक्षा प्राप्त कर कोई गायक बनेगा कोई खिलाड़ी तो कोई डॉक्टर बनेगा और कोई कुछ और व्यवसाय चुनेगा जिसमें की वह निपुण होगा । इसलिए कभी भी किसी को नीचा या कम नहीं समझना चाहिए ।अध्यापिका की समझदारी वाली बातें सुनकर सभी विद्यार्थि शर्मिंदा भी हुए और उन्होंने शिक्षिका से अपने व्यवहार की एक बार फिर से माफी मांगी । 
इस कहानी की महत्वपूर्ण विशेषता यह है की प्रत्येक शिक्षक में धैर्यता को होना अत्यंत आवश्यक है । इसी धैर्य की वजह से शिक्षिका ने कक्षा की युद्ध पूर्ण स्थिति को शांति से हल कर दिया । 
एक अच्छा शिक्षक हमारी समस्याओं का समाधान ही नहीं करता , बल्कि उस समस्या से कैसे निबटा जाए यह भी सिखाता है ।
- Responsible Icons 
The Iconic School

Blog Archive