Showing posts with label क्रियाशील. Show all posts
Showing posts with label क्रियाशील. Show all posts

Sunday, June 7, 2020

विनम्रता और प्रशंसा: जफ्फर खान


विनम्रता हमारे आंतरिक प्रेम की शक्ति से आती हैं। दूसरों का सहयोग व सहायता का भाव ही हमें विनम्र बनाता है । यह कहना गलत है कि यदि हम विनम्र बनेंगे तो दूसरे हमारा अनुचित लाभ उठाएँगे । यथार्थ स्वरूप में विनम्रता हममे गजब का धैर्य पैदा करती हैं । हममें सोचने समझने की क्षमता का विकास करती हैं । विनम्रता हृदय को विशाल, स्वच्छ और ईमानदार बनाती हैं । यह हमको सहज संबंध स्थापित करने के योग्य बनाती हैं ।

विनम्रता न केवल दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होती है अपितु हमको अपना ही दिल जीतने के योग्य बनाती हैं । जो हमें आत्म गौरव और आत्म बल में ऊर्जा का अनवरत संचार करती हैं। हमारी भावनाओं के द्वंद्व समाप्त हो जाते हैं। साथ ही व्याकुलता और कठिनाइयाँ स्वत: दूर होती चली जाती हैं। एकमात्र विनम्रता से ही संतुष्टि, प्रेम और सकारात्मकता हमारे व्यक्तित्व के स्थायी गुण बन जाते हैं।

प्रशंसा श्रेष्ठता एवं प्रसन्नता का प्रतीक होती हैं क्योंकि प्रशंसा जिसके भी विषय में हो उसे श्रेष्ठ प्रमाणित करती हैं तथा उसको प्रसन्न करने का कार्य भी करती हैं । प्रशंसा वार्तालाप के वातावरण को खुशनुमा एवं संबंधित इंसानों को खुशियाँ प्रदान करने का सबसे सरल साधन होता है । मनुष्य के विचारों में सदैव परिवर्तन होता रहता है परंतु श्रेष्ठ विचारों की प्रशंसा वास्तविक प्रशंसा ही होती हैं क्योंकि विचारों की श्रेष्ठता सत्य होती हैं । जो कभी समाप्त नहीं होती हैं चाहे विचार व्यक्त करने वाला इंसान स्वयं भी उन विचारों पर क्रियाशील ना हो ।

प्रशंसा वास्तविक होने से प्रेरणादायक होती हैं एवं झूठी प्रशंसा मन को प्रसन्न अवश्य करती हैं परंतु इंसान को भ्रमित करके उसकी बुद्धि को प्रभावित करती हैं। प्रशंसा दैनिक जीवन की दिनचर्या का महत्वपूर्ण अंग हैं । धन्यवाद, वाह-वाह, बहुत अच्छे, अति सुंदर जैसे शब्द सामान्य प्रशंसा के सूचक होते हैं। अपने समीप के इंसानों एवं अपनों तथा मित्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सामान्य  प्रशंसा अत्यंत आवश्यक कार्य हैं, इससे अच्छे कार्यों के प्रति उत्साह में वृद्धि होती हैं । इंसान अपने अच्छे कार्यों की प्रशंसा सुनकर और अधिक अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित होता है । सामान्य प्रशंसा करना इंसान के व्यवहार की श्रेष्ठता को भी प्रमाणित करती हैं क्योंकि अव्यवहारिक इंसान कभी किसी की प्रशंसा नहीं करते हैं। 
Jaffar Khan
The Fabindia School, Bali

Wednesday, April 29, 2020

ख़ुशी और सहनशीलता: प्रलय नाग

अच्छा जीवन जीने के लिए खुश होना बेहद जरूरी है।  छात्रों और शिक्षकों के लिए इसका विशेष महत्व हो जाता है।  सीखना-सिखाना तभी संभव है जब वातावरण खुशियों भरा हो। हालाँकि ख़ुशी की परिभाषा भी अपने-अपने तरीके से बदल जाती है। अलग-अलग लोगों के पास खुशी के अलग-अलग विचार हैं।  

कुछ लोग मानते हैं कि यह पैसों में पाया जा सकता है, कुछ लोग प्यार में होते हैं तो ख़ुशी का अनुभव महसूस करते हैं और कुछ को ख़ुशी और संतुष्टि तब महसूस होती है जब वे पेशेवर जीवन में अच्छा काम करते हैं। छात्रों के भी अपने विचार होते है, उनके अनुरूप काम हो रहा है तो उन्हें ख़ुशी अनुभव होती है। खुशी को अनुभव करने का एकमात्र तरीका है कि हम अपने आस-पास सभी के बारे में अच्छी सोचें।  

कई लोग खुशी को पैसे से जोड़ते हैं और कई लोग इसे रिश्तों से जोड़ते हैं।  वे यह नहीं समझते हैं कि जब तक वे खुद खुश नहीं रहेंगे तब तक वे अपने रिश्तों में भी खुश नहीं रहेंगे। लोग आजकल खुशी को धन और सामानों से जोड़ते है। लोग सोचते है कि उनके पास धन है तो वे खुश है इसलिए रिश्ते से ज्यादा ख़ुशी उन्हें धन में लगता है।  इसलिए आजकल लोगों में सहनशीलता कम है।  जो लोग सहनशील है उन्हें ख़ुशी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता। उनके पास धन या सुख-सुविधा का सामान है या नहीं वे हर छोटे-छोटी चीजों में खुश रहते हैं। पहले लोग कम संसाधनों में भी संतुष्ट रहते थे। ये संतुष्टि सहनशीलता है। व्यक्ति क्रियाशील रहे परन्तु सहनशील भी रहे। कई बार किए गए कार्यों के परिणाम देर से आते है। ऐसे में व्यक्ति कर्म हीन हो जाता है। पुरुषार्थ करना महत्वपूर्ण है। अतः सहनशील बनकर खुशियाँ बटोरते हुए कर्तव्य परायण बनना परमावश्यक है। 
Pralay Nag
The Fabindia School, Bali

Blog Archive