Showing posts with label प्रेरणादायक. Show all posts
Showing posts with label प्रेरणादायक. Show all posts

Tuesday, September 15, 2020

पुस्तकों का उपयोग - राजेश्वरी राठौड़

पुस्तक .यानी किताब या ग्रंथ

पुस्तकें गागर में सागर की तरह होती है। 

पुस्तकों का हमारे जीवन में बहुत उपयोगी होती है ।वे एक मित्र के समान होती हैं। वह हमें सभ्य बनाने में सहायता करती है। जब भी हम किसी मुसीबत में होते हैं तो अच्छी पुस्तकें हमें रास्ता दिखाती हैं । हमें संस्कार व ज्ञान देकर एक अच्छा इंसान बनाती है। पुस्तकें कितनी प्रकार की होती है। जितनी ज्यादा आप किताबें पढ़ेंगे उतना ज्यादा ज्ञान अर्जन करेंगे। पुस्तक पढ़ने से कई लाभ मिलते हैं जैसे .मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मददगार ,तनाव कम होता है, बेहतर नींद में मदद ,याददाश्त मजबूत ,शांत और संयमित होना, अकेलापन से निजात ,दिमाग का अभ्यास इत्यादि लाभ मिलते  हैं ।  

प्रेरणादायक पुस्तकें हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार करती है। इससे आप की शब्दावली और भी विस्तृत हो जाती हैं । नए शब्द उनके अर्थ वह उनका प्रयोग जानने से हमारी लेखन में सुधार आता है।ं कुछ लोगों को पढ़ने का शौक होता है ।कोई भी पुस्तक पढ़ने लगते हैं। अगर आप नियमित रूप से नहीं पड़ते हैं तो आपको इसे शौक के तौर पर पुस्तक पढ़ना शुरू करना चाहिए । हर दिन एक किताब के कुछ पन्ने पढ़ने की धीरे-धीरे आदत डालें और इससे कई फायदे होंगे । आप इसे ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए एक से बढ़कर एक किताब पढ़ सकते हैं जिससे आपको काफी फायदा होगा। इसलिए खाली समय में अच्छी पुस्तकों को अपना साथी बनाना चाहिए और उनसे ज्ञान अर्जित करना चाहिए। 

 राजेश्वरी राठौड़
The Fabindia School
rre@fabindiaschools.in

Tuesday, October 29, 2019

कृष्ण गोपाल: पठन की महत्ता


पढ़ना हमारी शिक्षा का एक आवश्यक हिस्सा है।  इसके द्वारा हम दूसरों के विचारों को समझ सकते है।  पठन से हम अतीत, वर्तमान या भविष्य की बातों से अद्यतन रहते है।  पठन से हमारा व्यक्तित्व भी निखरता है।  यदि हम पठन करते है तो दूसरों के सामने अपने विचार व्यक्त करने या दूसरों के सामने अपनी बात रखने में मदद करता है। पठन से भाषा में प्रवाह बनता है और हमारे आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाता है। 

पठन किसी भी भाषा में कर सकते है जिसमें हम सहज है।  यह आदत हमारे से ही होनी चाहिए।  इसकी शुरुआत के लिए अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को अपनी मातृभाषा में कुछ छोटी कहानियाँ पढ़ाएँ। जो बच्चे को रुचिकर लगे।  बचपन में पढ़ी ये कहानियाँ बच्चे को जीवन भर याद रहेगी और साथ ही साथ बच्चे में पठन की रूचि विकसित हो जाएगी।  पठन बालक का शौक बन जाएगा। पढ़ना हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। पुस्तक पढ़ने से एकाग्रता बढ़ती है तथा याददाश्त क्षमता में सुधार लाती है।  प्रेरणादायक पुस्तकें सोचने के तरीके बदल देती है और उन्हें अच्छे जीवन की आशा देती है। 

पढ़ना स्वस्थ मस्तिष्क के लिए परमावश्यक है।  नवीनतम जानकारी के अतिरिक्त हम भाषिक सौंदर्य से भी सराबोर हो जाएँगे।  अलग-अलग लेखकों के लेख पढ़ने से उनके विचारों से साक्षात्कार होगा।  एक ही विषय पर अनेक विचार मिल सकते है। पुस्तक को कहीं भी ले जाना भी बड़ा आसान है। कहीं भी पुस्तक पढ़कर समय का सदुपयोग कर सकते है। 
Krishan Gopal 
The Fabindia School, kde4fab@gmail.com

Blog Archive