Showing posts with label सुसंस्कृत. Show all posts
Showing posts with label सुसंस्कृत. Show all posts

Monday, June 1, 2020

जिम्मेदारी और सहयोग: उषा पंवार


मनुष्य से लेकर पशु-पक्षियों तक जिम्मेदारी का दायित्व रहता हैं। उस दायित्व को निभाने पर आत्म विश्वास और खुशी मिलती हैं। जिम्मेदारियों से मुँह मोड़ना यानी असफलता की ओर ले जाना है, वह गैर जिम्मेदार होता है। मनुष्य की जिम्मेदारी मात्र स्वयं के लिए नहीं बल्कि परिवार, समाज व देश के प्रति भी होनी चाहिए। जिम्मेदारी निभाने वाला व्यक्ति ही सफलता की ओर बढ़ता है क्योंकि  वह जानता है कि वह जिम्मेदारी उठा सकता है।

विद्यालय एक बगीचा है जहाँ बच्चे उसके फूल हैं, उन फूलों को शिक्षक शिक्षा के द्वारा पोषण कराते हैं। यही शिक्षक की जिम्मेदारी है और बच्चों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व और विचारों से भी जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। विद्यार्थियों को भी जिम्मेदारी देनी चाहिए जैसे- कक्षा में किसी एक बच्चे को मॉनिटर बना कर कक्षा की देख-रेख के साथ उन्हें भी जिम्मेदारियाँ सौंपी जानी चाहिए ताकि उन्हें जिम्मेदारी समझ आए ।

 हम सभी शिक्षकों का कर्तव्य बनता है कि समाज और विद्यालय के हर बच्चे को सुसंस्कृत एवं संस्कारी बनाने का प्रयास करें, जिससे वह देश और समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। अनुशासन प्रेम एवं वात्सल्य के साथ दी गई शिक्षा ही विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बना सकती है।बच्चों को शुरू से ही उनकी जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करते रहना चाहिए। घर की छोटी-छोटी जिम्मेदारियाँ जैसे- छोटे-मोटे काम करना, सामान लाना, घर में मेहमानों को जलपान कराना, माता पिता के काम में हाथ बँटाना आदि से प्रेरित करना चाहिए। इससे बड़े होने पर वे अपनी जिम्मेदारियाँ स्वयं समझ सकेंगे ।

बच्चों की गलती को प्यार से बताना चाहिए ताकि वे गलतियों को नहीं दोहराए, हमारा दायित्व केवल उन्हें मार्गदर्शन करने का होता है। शिक्षक भावी पीढ़ी का निर्माता होता है। वह नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देते हैं । वह ऐसी शिक्षा देते हैं जो कठिन परिस्थितियों से लड़ना सिखाते हैं । शिक्षकों के ऊपर समाज की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी रहती है क्योंकि वह कई बच्चों के भविष्य के निर्धारक होते हैं।

सहयोग से सफलता मिलती है । सहयोग की आवश्यकता हर क्षेत्र में होती है । मानव समाज की नींव पारस्परिक सहयोग से ही होती है । दूसरों को सहयोग देकर ही उन्हें हम अपना सहयोगी बना सकते हैं । बच्चे के लालन- पालन से लेकर वृद्धावस्था तक परिवार, समूह का परस्पर सहयोग रहता है। सहयोग एक भावना है किसी को दबाव से कार्य नहीं करा सकते हैं। सहयोग की आवश्यकता सामाजिक क्षेत्र में, शैक्षणिक क्षेत्र में, आर्थिक क्षेत्र में होती है ।

मानव जीवन की सुरक्षा, उन्नति और विकास के लिए सहयोग आवश्यक है। सहयोग से ही व्यक्ति व्यवहार करना सीखता है और निर्णय करने की क्षमता आती है। सहयोग एक दूसरे के माध्यम से होता है। मनुष्य अपनी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति अकेला नहीं कर सकता। बड़े लक्ष्य के लिए और व्यापक प्रभाव के लिए और विकास के लिए उसे हमेशा दूसरों की सहायता की आवश्यकता पड़ती है । दो या दो से अधिक व्यक्तियों द्वारा किसी कार्य को करने के लिए किया जाने वाला सामूहिक प्रयत्न सहयोग होता है जैसे- हमारे विद्यालय में My Good School की गतिविधियाँ सहयोग पर ही टिकी है। सहयोग से आपस में, समूह में कार्य करना, मिलजुल कर कार्य करना सीखते हैं।
Usha Panwar
The Fabindia School, Bali

Tuesday, September 24, 2019

उषा पंवार:आत्मविश्वास से बोलना

केयूराणि न भूषयन्ति पुरुषं हारा न चन्द्रोज्वला:
न स्नानं न विलेपनं न कुसुमं नालकृंता मूर्धजा:
वाण्येका समलकरोति पुरुषं या संस्कृता धार्यते
क्षीयन्ते खलु भूषणानि सततम्केका वाग्भूषणम भूषणमं।।

बाजुबंद पुरुष को शोभित नहीं करते और न हीं चंद्रमा के समान हार,न स्नान, न चन्दन, न फूल और न सजे हुए केश शोभा बढ़ाते हैं। केवल सुसंस्कृत प्रकार से धारण की हुई एक वाणी ही उसकी शोभा बढ़ाती हैं साधारण आभूषण नष्ट हो जाते है, वाणी ही सनातन आभूषण हैं।

मनुष्य की वाणी में इतनी शक्ति होती हैं कि वह पूरे राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। वाणी में इतनी शक्ति है कि किसी का दिल भी जीत सकते हैं । मनुष्य को बचपन से ही हर स्तर पर , प्रत्येक क्षेत्र में बोलना ही पड़ता हैं जो इन्सान बोलना सीख गया वह प्रत्येक क्षेत्र में जिन्दगी में सफल हो सकते है। वाणी में अपार शक्ति है।

जो भी शब्द बोले पूरी तरह से स्पष्ट हो साफ़ हो। स्पष्ट शब्द जल्दी दूसरो को ज्यादा समझ आ सकें। बोली में मधुरता हो। शब्दों में भाव होने के साथ स्पष्ट उच्चारण से बोले। आज का युग तकनीकी युग है। आवाज़ को रिकार्ड कर के बोले। आत्मविश्वास के साथ अपने विचारों को धीरे धीरे और सावधानी से बोले। एक सर्वश्रेष्ठ बोलने वाले को सबसे पहले सर्वश्रेष्ठ सुनने वाला होना चाहिए। बोलना व सुनना सभी क्षेत्रों में होते हैं। अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़नी चाहिए जिससे ज्ञान बढ़े और अधिक विचार आयेंगे और विश्वास के साथ बोल सके।

छोटे बच्चे पढ ना लिखना शुरू कर ने से बहुत पहले सुनने और देखकर बोलने लगते हैं, वे सीखते हैं कि बोलकर वे अपनी जरूरतों और इच्छाओं को व्यक्त कर सकते हैं। खेलों एवं अनेक रंगीन चित्रों, वस्तुओं को देखकर बच्चो में भाषा कौशल से सुनने, बोलने के अवसर मिलते हैं। अन्य गतिविधियों, खेलों, समूह में बातचीत करने के माध्यम से बच्चों में ध्यानपूर्वक सुनने व सुनकर निर्देश का पालन करने और बेझिझक बोलने के गुर को बढ़ावा दे सकते हैं। बच्चों के बोलने के उच्चारण में स्पष्टता और शुद्धता लाना कहानियों, रंगीन चित्रों के माध्यम से शब्दकोश बढ़ाया जा सकता हैं। बातचीत मानव विकास का हिस्सा है जो सोचने ,विचारने, सीखने में हमारी मदद करती हैं।

जैसे किसी शिक्षक द्वारा छात्र को कुछ प्रश्न पूछे जाने पर छात्र द्वारा उस प्रश्न का उत्तर देना चाहे वह गलत हो परन्तु छात्र द्वारा आत्मविश्वास से बोलने का प्रयास किया हैं उन्हें प्रोत्सहित करना चाहिए । बोलने से ही गुण अवगुण का पता चलता है। जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास से बोलने की कला होती है वह दुनिया के सामने अपनी बात को प्रभावी तरीके से पेश कर पाता है । जिसकी बातचीत में नम्रता, मिठास, प्रसन्नता, दया और प्रोत्साहन होता है असल मायने में वही व्यक्ति अच्छा बोलने वाला (वक्ता)होता है। तौल मौल के बोल का पालन होना चाहिए।

ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोए
औरन  को शीतल करे, आपहू शीतल होए।
Usha Panwar, The Fabindia School
upr4fab@gmail.com

Blog Archive