Showing posts with label होमस्कूलिंग. Show all posts
Showing posts with label होमस्कूलिंग. Show all posts

Friday, October 16, 2026

शिक्षा केवल चारदीवारी तक सीमित नहीं रहती - सुनीता त्रिपाठी

 आज Educated अध्याय पढ़कर मुझे बहुत कुछ सीखने और सोचने का अवसर मिला। तारा वेस्टओवर की कहानी ने मुझे यह समझाया कि शिक्षा केवल विद्यालय की चारदीवारी तक सीमित नहीं होती, बल्कि जीवन के अनुभव भी हमें बहुत कुछ सिखाते हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद सीखने की इच्छा और आगे बढ़ने का हौसला हमें मजबूत बनाते हैं।

इस सत्र में होमस्कूलिंग और घर पर मिलने वाली शिक्षा पर चर्चा हुई। इससे मुझे महसूस हुआ कि हर बच्चे के सीखने का तरीका अलग होता है। बच्चा केवल किताबों से ही नहीं, बल्कि अपने परिवार, समाज और आसपास के वातावरण से भी सीखता है।

मेरा अनुभव: एक शिक्षक के रूप में मैंने महसूस किया है कि जब हम बच्चों को प्यार, धैर्य और विश्वास देते हैं, तो वे धीरे-धीरे अपनी झिझक दूर करके आगे बढ़ने लगते हैं। हर बच्चे की परिस्थिति और क्षमता अलग होती है। इसलिए हमें बच्चों की तुलना करने के बजाय उनकी भावनाओं को समझना चाहिए और उन्हें सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

इस अध्याय ने मुझे सिखाया कि एक शिक्षक का काम केवल पाठ्यपुस्तक पढ़ाना नहीं, बल्कि बच्चों को समझना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी है।

सुनीता त्रिपाठी
सनबीम ग्रामीण स्कूल

Blog Archive