Showing posts with label पारंपरिक ज्ञान. Show all posts
Showing posts with label पारंपरिक ज्ञान. Show all posts

Sunday, October 11, 2026

प्रकृति, परंपरा और जीवन के अनुभवों से सीख - अशोक कुमार मौर्य

आज की कहानी पर चिंतन

आज की कहानी में प्रकृति, पर्यावरण एवं यात्रा से संबंधित घटनाएँ देखने को मिलीं। इस कहानी में यात्रा के दौरान चारों ओर के पर्यावरण, कृषि एवं खेत-खलिहानों का ज़िक्र किया गया और एक व्यक्ति के मानसिक विचारों को भी दर्शाया गया। कुछ व्यक्ति घर में बनी हुई चीज़ों पर विश्वास रखते हैं, तो कुछ बाहरी वस्तुओं पर विश्वास रखते हैं। जैसा कि कहानी में दिखाया गया था, डॉक्टर की रिपोर्ट एवं दवाओं का ज़िक्र करने पर दादाजी काफी क्रोधित हो गए थे। उन्हें घरेलू दवाओं पर डॉक्टरों से ज़्यादा विश्वास था।

अतः आज की कक्षा से यह स्पष्ट होता है कि प्रकृति से प्राप्त चीज़ें अधिक फ़ायदेमंद एवं लाभदायक होती हैं।

अशोक कुमार मौर्य
सनबीम ग्रामीण स्कूल

 

Blog Archive