Showing posts with label बेहतर. Show all posts
Showing posts with label बेहतर. Show all posts

Monday, September 28, 2020

लिखना - जफ्फर खां

लिखने की कला हर किसी में नहीं होती हैं और जिसमें लिखने का हुनर है दिमाग में उत्पन्न  विचारों कल्पनाओं को कागज पर  लिखने की कला है जब हम लिखने बैठते हैं तो हर पहलू के बारे में सोच कर उसे पूर्ण करना पड़ता हैं |.लेखन शतरंज के खेल की तरह है, फर्क सिर्फ इतना है कि यहां आखिरी चाल सबसे पहले सूची जाती हैं |  हमारे पास विचार हैं नहीं तो हम उन्हें लिखना चाहते हैं अगर हमने लिख रहे हैं तो उसके बारे में जानकारी पता करना पड़ती ही अच्छा लिखने के लिए हमारी जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए बिना जानकारी या गलत लिखना हमें हंसी के पात्र बना देता है अत्यधिक विचारणीय लोग अकेले रहना पसंद करते हैं  अक्षर वो खुद से ही बातचीत करते रहते हैं ,सोचते रहते हैं | हमें बेहतर कार्य करने में मदद मिलती हैं जिससे हमारी सोचने,समझने और लिखने  का नजरिया बढ़ता है | 

लिखना एक माध्यम है जिसके द्वारा हमें अपने विचारों को उस व्यक्ति के पास पहुंच जाते हैं जो हमारे समक्ष नहीं होता है हमें अपने अनुभव को संजो कर रखना चाहिए हमें दूसरे लोगों से जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए जिससे हमारे लिखने की क्षमता का विकास होता है हमें परिस्थितियों से निकलने के लिए यह समझना होगा कि बातचीत भी लेखन हैं | शुरुआती लिखने की कला का विकसित करने के क्रम में बहुत सारे बहुत सारे तरीके ऐसे हैं | जिससे वर्णमाला को जोड़ सकते हैं उससे संबंधित शब्दों को खोजने के लिए प्रेरित करता है उसे लिखने की बुनियादी कला में पारंगत हो जाते हैं | हमें व्यक्तियों  को लिखने के  बारे में प्रोत्साहित करना चाहिए हमें धीरे-धीरे अलग-अलग श्रोताओं के लिए अपने पसंद के शब्दों का चयन और उसका प्रयोग करना सीखना चाहिए |
जफ्फर खां 
द फैबइंडिया स्कूल 
zkn@fabindiaschools.in

Wednesday, June 10, 2020

आशा और दोस्ती: सुरेश सिंह नेगी


आशा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हम सिर्फ एक आशा की वजह से जिंदगी जी रहे हैं। हम सुबह जल्दी जागने के लिए अलार्म लगाते हैं, इस आशा के साथ कि कल होगा और हम अगली सुबह उठेंगे। एक आदमी इसी आशा के साथ अपने परिवार की सभी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए, पैसा कमाने के लिए काम करता है,  कि वह उन्हें खुश रखेगा आशा वास्तव में हमें कुछ करने का कारण देती है। यह हमारे लिए एक प्रेरक  की तरह काम करती है। हम किसी  भी कार्य  को शुरू  करने से पहले यह आशा करते हैं कि हम इसे पूरा करेंगे और इसमें सफल होंगे।  

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अमीर या गरीब हैं, लेकिन एक समय ऐसा आता है, जब हर किसी को जीवन में असफलताओं का सामना करना पड़ता है। केवल अंतर असफलताओं की मात्रा में होता है। हमेशा सकारात्मक रहें, चाहे कुछ भी हो जाए क्योंकि आखिरकार सब कुछ बेहतर हो जाता है। आपके पास उनका सामना करने और एक योजना के साथ आगे बढ़ने का साहस होना चाहिए। लेकिन बस उम्मीदें हैं और इसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। इसलिए, हमेशा धैर्य रखें और आशा बनाये रखें। 

दोस्ती एक बहुत मजबूत और प्यारा रिश्ता है। अपने दोस्तों के साथ हम कुछ भी साझा कर सकते हैं, जिस बात को हम अपने माता-पिता से भी साझा नहीं कर सकते हैं। वही बात हम बड़ी आसानी  से  अपने दोस्तों के साथ  साझा कर सकते  हैं। कभी - कभी हमें अपने दोस्तों की ख़ुशी के लिए त्याग  भी करना पड़ता है, अगर हम दोस्ती का रिश्ता रखते हैं तो हमें उस रिश्ते में ईमानदार रहना होगा, हम अपने दोस्तों को चोट नहीं पहुँचा सकते हैं। अगर हम उदास और अकेला महसूस करते हैं तो हम अपने दोस्तों के साथ बात करते हैं। और उनके साथ बात करने के बाद हम आराम और राहत महसूस करते हैं। इस दुनिया में बहुत कम लोगों के असली दोस्त होते हैं, इसलिए उन्हें अनदेखा करें।
Suresh Singh Negi
The Fabindia School, Bali

Blog Archive