भारत में महिलाओ को देवी के समान माना जाता है। कुछ घरो में लोग
लड़कियों के जन्म को देवी लक्ष्मी का रूप समझकर शुभ मानते है। आज महिलाएं घर और
दफ्तर दोनों को अच्छे और संतुलित तरीके से चला रही है। पहले की तुलना में आज हर
लड़की देश में शिक्षित हो रही है और हर क्षेत्र में किसी न किसी पद पर कार्य कर
रही है। पुरुषो के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है।
हमेशा माता -पिता को अपने लड़को को नारी की इज़्ज़त करना बचपन से सिखाना चाहिए।
महिलाएं घर की इज़्ज़त होती है। उनका सम्मान और रक्षा करना एक सच्चे नागरिक का कर्त्तव्य है। लोगो को समझना चाहिए अगर महिलाएं ना होती तो बच्चे भी ना होते और परिवार नहीं बनता। हम जो भी है, जिस मुकाम पर है उसके पीछे हमारी माँ का हाथ है। माँ, बहन इत्यादि सारे रिश्तो का सम्मान सिर्फ पुरुषो को करना चाहिए। सिर्फ कहने के लिए नहीं होने चाहिए।
The Fabindia School
jkn@fabindiaschools.in