साक्षी खन्ना
अध्यापक
आर्थर फुट अकादमी
विनम्रता एक अति महत्वपूर्ण नैतिक मूल्य है, जो कि प्रत्येक मनुष्य के अन्दर विद्यमान होना चाहिए। विनम्रता हमें हमारी सभ्यता, संस्कृति तथा अच्छे विचारों से जोड़े रखता है और हमें प्रगति के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करता है। जब हम अपने विद्यार्थी जीवन में होते हैं, हमारे अध्यापक जब हमें पढ़ाते हैं और जब हमसे विनम्र भाव से पूछते हैं या बात करते हैं, यह उनका एक अच्छा स्वभाव होता है। जब हम उनके प्रश्न का उत्तर दे देते हैं, तब हमारे अन्दर उपस्थित हिचकिचाहट समाप्त हो जाती है। यदि हमें चाहे, प्रत्येक व्यक्ति हमें सम्मान दे, हमसे अच्छे से बात करे, हमारे विचारों को समझे, तो हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हमें भी विनम्र भाव से उनसे बात करनी चाहिए। जब मैं विद्यार्थी जीवन में पढ़ता था, मैं एक शांत स्वभाव का विद्यार्थी था। प्रत्येक अध्यापक का ध्यान मेरी ओर आकर्षित होता था और वे विनम्र भाव से मुझसे बातें करते थे। वे मेरा मनोबल बढ़ाते थे। यह मेरा विनम्र स्वभाव ही था जिससे मैं अपने अध्यापक का ध्यान आकर्षित कर पाता था। यदि कोई व्यक्ति चाहे कि उसे भी अपने अन्दर विनम्रता उत्पन्न करनी है, तो एक छोटी सी कार्यशाला परिवर्तन करके अपने अन्दर मानवता की सोच विद्यमान करने के उपरान्त उसके जीवन में भी विनम्रता का भाव प्रकट किया जा सकता है।
नीरज कुमार
अध्यापक
आर्थर फुट अकादमी
आर्थर फुट अकादमी
आर्थर फुट अकादमी
प्रिंसिपल
आर्थर फुट अकादमी
अध्यापक
आर्थर फुट अकादमी



