Showing posts with label विपत्ति. Show all posts
Showing posts with label विपत्ति. Show all posts

Wednesday, June 10, 2020

आशा और मित्रता - उषा पंवार


आशा ही जीवन है। आशावान होना सदैव अच्छा है क्योंकि आशा हमको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। संसार में इंसान ही है जो आशा पर कई बड़े-बड़े काम कर देता है। यह उम्मीद ही है, जो व्यक्ति अच्छे दिनों की आशा करके अपने कठिन एवं बुरे दिनों को आसानी से गुजार देता है। हमारा हर दिन आशा से भरा होता है, ऐसा शायद कोई भी दिन नहीं होता, जब हम कुछ भी उम्मीद नहीं करते। जब व्यक्ति कोई आशा करता है तब वह ना चाहते हुए भी सकारात्मक सोचने लगता है।

एक अच्छा दोस्त वही होता है जो एक दूसरे की बातों को समझे। जिसके साथ हँसना, खेलना, पढ़ना, उठना- बैठना, अपनी बातें बाँटना, झगड़ा करना अच्छा लगता है तो निश्चय ही वह दोस्त बनने के लायक होता है। दोस्ती का रिश्ता दिल का रिश्ता होता है। सच्चा दोस्त वही होता है जो तब हमारा साथ देता है, जब सब साथ छोड़ देते हैं। मित्रता वही है, जो एक दूसरे को समझे और विश्वास करें। जिसके साथ दुख आधा और खुशी दुगुनी हो जाती है। मित्र उचित सलाह देता हैं, जो मुसीबत में काम आए वही सच्चा मित्र होता है। मुसीबत के समय मित्रता के असली परख होती है।

"कहीं रहीम संपति सगे बनत बहुत बह रीत,
विपत्ति- कसौटी जे कसे, सोई सांचे मीत।"
रहीम दास जी द्वारा रचित दोहे के माध्यम से कहा जाए तो, जब व्यक्ति के पास संपत्ति (धन दौलत) होता है, तब उसके अनेक सगे संबंधी तथा मित्र बनते हैं, उसके समीप आते हैं, लेकिन विपत्ति के समय मैं जो साथ दे वही सच्चा मित्र है।
Usha Panwar
The Fabindia School, Bali

Sunday, May 17, 2020

साहस और धैर्य: जफर खान

साहस एक दुर्लभ गुण है | साहसी व्यक्ति जीवन में हमेशा सफलता पाता है | वह अपने जीवन में अपने लक्ष्य को आसानी से जीत लेता है | जीवन में मनुष्य को हमेशा साहसी बनकर ही रहना चाहिए क्योंकि डरे हुए इंसान को सभी लोग डराते हैं, वह इंसान कभी भी जीवन में सफल नहीं हो पाता हैं| साहस रखने वाला व्यक्ति हर मुश्किल का सामना आसानी से कर लेता है साहस हमें हमेशा जीवन में आगे की ओर लेकर जाता है| साहस रखने वाला व्यक्ति किसी से नहीं डरते हैं चाहे उनके सामने कोई भी मुश्किल आ जाए| हमें जीवन में हमेशा साहस जैसा व्यवहार रखना चाहिए और किसी भी मुश्किल से नहीं डरना चाहिए| आज का समय जब कोरोना जैसी बीमारी चल रही है इस समय में व्यक्ति को अपने साहस को स्थिर रखना चाहिए ताकि वह इस बीमारी से डरे नहीं बल्कि इस बीमारी का सामना करें और इस परिस्थिति से उबर सके |

जीवन में सफलता पाने के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है | धैर्यवान व्यक्ति विपदा आने पर भी अपना मानसिक संतुलन बनाए रखता है और शांत चित्त होकर इस पर नियंत्रण करते हुए दुख से बचने का सरल मार्ग खोज लेता है| धैर्य की परीक्षा विपत्ति आने पर ही होती है| आज के समय के चलते सभी लोगों को धीरज से काम करना चाहिए जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि दुख के बाद सदैव सुख आता है रात के बाद सवेरा होता है चाहे कोई भी विपत्ति हो वह कुछ समय के लिए ही रहती है उसके बाद खुशी आ जाती है  | धैर्यवान व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली किसी भी समस्या से डरता नहीं है बल्कि धीरज रख कर उस समस्या का हल खोजता है और अपनी समस्याओं को  सुलझाता है|
Jaffer Khan
The Fabindia School

Blog Archive