साहस और धैर्य: जफर खान

साहस एक दुर्लभ गुण है | साहसी व्यक्ति जीवन में हमेशा सफलता पाता है | वह अपने जीवन में अपने लक्ष्य को आसानी से जीत लेता है | जीवन में मनुष्य को हमेशा साहसी बनकर ही रहना चाहिए क्योंकि डरे हुए इंसान को सभी लोग डराते हैं, वह इंसान कभी भी जीवन में सफल नहीं हो पाता हैं| साहस रखने वाला व्यक्ति हर मुश्किल का सामना आसानी से कर लेता है साहस हमें हमेशा जीवन में आगे की ओर लेकर जाता है| साहस रखने वाला व्यक्ति किसी से नहीं डरते हैं चाहे उनके सामने कोई भी मुश्किल जाए| हमें जीवन में हमेशा साहस जैसा व्यवहार रखना चाहिए और किसी भी मुश्किल से नहीं डरना चाहिए| आज का समय जब कोरोना जैसी बीमारी चल रही है इस समय में व्यक्ति को अपने साहस को स्थिर रखना चाहिए ताकि वह इस बीमारी से डरे नहीं बल्कि इस बीमारी का सामना करें और इस परिस्थिति से उबर सके |

जीवन में सफलता पाने के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है | धैर्यवान व्यक्ति विपदा आने पर भी अपना मानसिक संतुलन बनाए रखता है और शांत चित्त होकर इस पर नियंत्रण करते हुए दुख से बचने का सरल मार्ग खोज लेता है| धैर्य की परीक्षा विपत्ति आने पर ही होती है| आज के समय के चलते सभी लोगों को धीरज से काम करना चाहिए जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि दुख के बाद सदैव सुख आता है रात के बाद सवेरा होता है चाहे कोई भी विपत्ति हो वह कुछ समय के लिए ही रहती है उसके बाद खुशी जाती है  | धैर्यवान व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली किसी भी समस्या से डरता नहीं है बल्कि धीरज रख कर उस समस्या का हल खोजता है और अपनी समस्याओं को  सुलझाता है|
Jaffer Khan
The Fabindia School

Blog Archive