Showing posts with label निर्भर. Show all posts
Showing posts with label निर्भर. Show all posts

Friday, March 14, 2025

साहस: प्रतिबिंब आर्थर फुट अकादमी

सिखने का जुनून पैदा करो। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपकी सफलता निश्चित है।

मैंने साहस-पाठ से यही सिखा कि अगर जिंदगी में एक बार कामयाबी नहीं मिली तो बार-बार उसी कार्य को करना चाहिए।वह कार्य कितना भी कठिन क्यों ना हो अगर हमारे अंदर साहस और हिम्मत है। तो हम उसे जरूर कर सकते हैं।और जैसे मैं अंग्रेजी बोलने व पढने में कामजोर हूं तो मैं अंग्रेजी बोलना पढना जरूर सीखूंगी।अगर मैं  सीखने का साहस करूंगी। तो जरूर सीख जाऊंगी और बच्चों को भी सीख दूँगी। जिंदगी में कैसी भी परिस्थियां क्यों ना आ जाए मैं उसका सामना करने का साहस और हिम्मत जरूर रखूंगी
सिमरन कौर

जीत और हार यह आपकी सोच पर निर्भर है, मान लो तो हार हैं, ठान लो तो जीत है।

पाठ साहस में मैंने सिखा है कि जीवन में हर मुस्किल का सामना करने का साहस हमारे अंदर होना चाहिए। किसी कार्य से डर कर हमें जीवन में पीछे नहीं हटना चाहिए। अगर हम डर कर किसी कार्य को छोड़ना नहीं चाहिए, बल्कि साहस करके उस कार्य को पूरा करने का प्रयत्न करना चाहिए। साहस करने से हम कभी भी पीछे नहीं रहेंगे। किसी भी कार्य में उन्नति हासिल कर सकते हैं। इंसान कभी भी परेशानियों से नहीं हारता। बल्कि इंसान अपनी खुद की कमजोरी से हार जाता है।
ललिता पाल

जो व्यक्ति जोखिम उठाने का साहस नहीं रखता, वह अपने जीवन में कुछ हासिल नहीं कर सकता।
जिस व्यक्ति के अन्दर साहस होता है। वह बिल्कुल निडर और बेखौफ़ होता है। पाठ साहस से मैंने समझा है कि हमें अपने जीवन में इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि तमाशा देखने वाले लोग हमारे बारे में क्या सोचते और क्या बोलते हैं। अगर हम दुनिया की इन सब बातों पर ध्यान देंगे, तो हम कभी भी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते। इसलिए हमें अपने जीवन में हर कार्य को पूरा करने का साहस रखना चाहिए।
साहस वह गुण हैं, जिसकी मदद से हम वह कार्य कर सकते हैं, जो हम अपने जीवन में करना चाहते हैं। इसलिए हमें अपने जीवन में साहस बनाए रखना चाहिए।
स्वाति

साहस इस पाठ से मुझे यह सीखने को मिला है कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें हों, पर हमें साहसी होना चाहिए। हम वह काम कर सकते हैं, हमें हार नहीं माननी चाहिए। जिंदगी में मुश्किलें आती हैं और चुनौतियाँ भी, पर हमें उनका सामना करने का साहस होना चाहिए। वह साहस जो मुश्किलों से लड़े, मुश्किलों को हराने का साहस हम सब में होना चाहिए। साहस कठिनाइयों का सामना करने की इच्छा मन में जागृत करता है। हमें चुनौतियों को देखकर पीछे नहीं हटना चाहिए, बल्कि उनका सामना करना चाहिए। हम सब में चुनौतियों का सामना करने का साहस होना चाहिए।
साक्षी खन्ना

Monday, February 8, 2021

स्वंय पर विश्वास - उस्मान गनी

Courtesy: kukufm.com
संस्कृत में कहा गया है कि मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है-  ‘मन एंव मनुष्याणां कारण बंधा न मोक्ष्यों।’ मन की स्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण है। मन ही व्यक्ति को सांसारिक बंधनों से बांधता है, मन ही उसे उन बंधनों से छुटकारा दिलाता है। मन ही उसे अनेक प्रकार की बुराईयों की ओर प्रवृत्त करता है, तो मन ही उसे अज्ञान से ज्ञान की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। भाव यह है कि मन चाहे तो क्या नहीं कर सकता। 

इसलिए एक विचारक ने कहा है - 
जिसने मन को जीत लिया, बस उसने जीत लिया संसार
मन के कारण ही इच्छा-अनिच्छा, संकल्प-विकल्प, अपेक्षा-उपेक्षा आदि भावनाएं जन्म लेती हैं। मन में मनन करने की क्षमता है, इसी कारण मनुष्य को चिंतनशील प्राणी कहा गया है। संकल्पशील रहने पर व्यक्ति कठित से कठिन अवस्था में भी पराजय स्वीकार नहीं करता, जबकि इसके टूट जाने पर छोटी- सी विपत्ति में भी निराश होकर बैठ जाता है।अर्थात दुख और सुख तो सभी पर पड़ते हैं, इसलिए अपना पौरूष मत छोड़ों। हार-जीत तो केवल मन के मानने अथवा न मानने पर ही निर्भर होती है।

ऐसे अनेक उदाहरण हमारे समक्ष हैं, जिनमें मन की शक्ति से व्यक्ति ने असंभव को संभव कर दिखाया, और पराजय को जय में बदल दिया। अकबर की विशाल सेना को केवल मन की शक्ति के बल पर महाराणा प्रताप और उसकी सेना ने नाकों चने चबवा दिए। शिवाजी अपने थोड़ें से सैनिकों के साथ मन की शक्ति के सहारे ही तो औरंगजेब से लोहा ले सके। मन की शक्ति के बल पर ही कमजोर दिखने वाले गांधी अंग्रेजों को भारत से निकालने में सक्षम हुए। इसी शक्ति के बल पर द्वितीय विश्व युद्ध में जापान पुन: उठ खड़ा हुआ और कुछ ही समय में पुन: उन्नत राष्ट्रों की श्रेणी में आ गया। इसी प्रकार के अनेक उदाहरण दिए जा सकते हैं।

धन्यवाद
उस्मान गनी
The Fabindia School
ugi@fabindiaschools.in

Wednesday, January 16, 2019

Jaffar Khan: भरोसा (TRUST) & सादगी (SIMPLICITY)


 भरोसा  (TRUST)
विश्वास क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?                
वंचित लोगों से निपटने के दौरान भरोसा और सम्मान का मौलिक महत्व भी हैं। वे कमजोर और अकसर खो जाते हैं और अकेले होते हैं। उनकी गरिमा के लिए यह महत्वपूर्ण है कि जब आप उन्हें मदद कर रहे हों, तो वे आपको किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में देख सकते हैं जिस पर वे निर्भर हो सकते हैं।

रिश्ते में विश्वास क्यों महत्वपूर्ण है?
 भरोसा  एक स्वस्थ रिश्ते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन यह कई अलग-अलग कारणों से कई लोगों के साथ अलग-अलग तरीकों से संघर्ष करता है।  किसी पर भरोसा करना मतलब है कि आपको लगता है कि वे भरोसेमंद हैं, आपको उन पर भरोसा है और आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से उनके साथ सुरक्षित महसूस करते हैं।


सादगी (SIMPLICITY)
मेरे जीवन में सादगी का महत्व
आमतौर पर यह कहा जाता है कि 'सादगी' एक गुण है, हम में से कई यह भी मानते हैं कि यह एक सुंदर चीज़ है। लोगों को महात्मा गांधी की सादगी पसंद थी, जिस तरह से उन्होंने कपड़े पहने थे, जिस तरह से वह रहते थे और जिस तरह से उन्होंने खुद को प्रस्तुत किया था। उन्हें वास्तविक जीवन में सादगी के प्रतीकों में से एक माना जाता है। मैं सादगी पसंद करता हूँ लेकिन मैं इसे दिखाने के लिए इसे नहीं करता हूँ लेकिन मुझे वास्तव में  यह जीवन के तरीके के रूप में पसंद है।  सादगी की अधिक सराहना की जाती है यदि यह जीवन का तरीका बन जाए।


Jaffar Khan, The Fabindia School, Email: Zkn4fab@gmail.com



Blog Archive