Showing posts with label सादगी. Show all posts
Showing posts with label सादगी. Show all posts

Monday, May 25, 2020

सादगी और विश्वास: कुसुम डाँगी


सरलता का अर्थ, सरल होने की अवस्था गुण या भाव, सरल शब्दों में कहें तो किसी को भी आसानी से समझना और सत्यता की समझ रखना ही विश्वास है विश्वास और मन को स्थिर करने की विधि है - ईमानदारी और सच्चाई। जो इंसान जितना सरल और सादा होता  है।उस पर आसानी से विश्वास किया जा सकता है, क्योंकि सरल व्यक्ति अपने जीवन से अनुपयोगी और निरर्थक विचार बाहर निकाल लेता  है सार्थक और उपयोगी गुण  अपने जीवन में अपना लेता है। जीवन में सादगी लाना और तुच्छ विचारों को हृदय से दूर कर देना, अपने आप में महान गुण है। व्यक्ति का जीवन जितना सादा और सरल होता है, उतना ही वह विनयशील, शिष्ट तथा आत्मनिर्भर होता है।

शिक्षक का स्वभाव जितना सादा होता है, छात्र उन्हें उतना ही महत्व देते हैं। क्योंकि वो अपनी कोई भी समस्या बिना किसी झिझक के उनके साथ बाँट सकते  हैं । जिससे शिक्षक उनकी  समस्याओं का समाधान  कर  सकते हैं। इससे उनके बीच का  रिश्ता बेहतर और मजबूत बनता है । छात्रों को अधिक से अधिक जिम्मेदारी देने और उन पर विश्वास करने से, वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीकों  से  निभाते  हैं।

इससे वे आत्मविश्वासी बनते हैं और कठिन से कठिन जिम्मेदारी लेने में आगे आते है जिससे उनमें  ईमानदारी, धैर्य और सच्चाई आदि गुण विकसित होते हैं । धैर्य वो गुण है जो इंसान को कभी असफल नहीं होने देता थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन सफलता जरूर मिलती  है । इससे निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि सरलता और विश्वास आपस में जुड़े हुए है क्योंकि जो सरल और ईमानदार होगा उस पर विश्वास आसानी से किया  जा सकता  है ।

" किसी का सरल स्वभाव उसकी कमज़ोरी नहीं बल्कि उसकी ताकत होता है "
Kusum Dangi
The Fabindia School, Bali

सादगी और विश्वास: राजेश्वरी राठौड़

वर्तमान में सादगी का साधारण अर्थ होता है, जैसे आप हो वैसा जीवन जीना। वर्तमान में व्यक्ति स्वयं को अधिक सुंदर, बुद्धिमान बनाने की कोशिश करते हैं और भी कई यत्न करते हैं जिससे कि वे दूसरों को अधिक प्रभावित कर सकें। लेकिन हमें यह समझना आवश्यक है कि "सुंदरता व्यक्ति के शुद्ध  हृदय में निवास करती है ना कि दिखावे मेंहमारी आंतरिक सुंदरता को बढ़ाने हेतु हमें सादगी से जीवन जीना चाहिए। 

सादगी हमारे जीवन में शुद्धता को बढ़ाकर हमारे जीवन के कई दूसरे जीवन मूल्यों जैसे दया, ईमानदारी, सदभाव आदि को विकसित करती है। सादगी वह मूल्य है जो प्रत्येक छात्र में होना चाहिए क्योंकि यह हमें अपने जीवन को उच्च स्तर प्रदान करने मे  सहयोग करता है। हम छात्रों को प्रकृति के पास ले जाकर उन्हें सादगी पूर्ण जीवन की ओर अग्रसर कर सकते हैं

विश्वास का अर्थ होता है, किसी धारणा की व्यक्ति में अटूट आस्था। यह मूल्य हमारे जीवन में निर्णय शक्ति और संबंधों को मजबूत करने में सहायक है एक अच्छे अधिगम हेतु यह आवश्यक है कि छात्रों व शिक्षकों के बीच विश्वास की भावना हो। क्योंकि अधिगम हेतु एक आरामदायक वातावरण का निर्माण करते ही, हम छात्रों में विश्वास के मूल्य के निर्माण हेतु उनको किसी कार्य को करने हेतु नेतृत्व का मौका देना, अपने जीवन अनुभवों को साझा करके, पूर्वाग्रह से मुक्त होकर, छात्र विचार व मत को सुनकर बढ़ा सकते हैं। जब एक छात्र को किसी शिक्षक में विश्वास निर्माण हो जाता है तो यह शिक्षक का कर्तव्य है कि उसे निरंतर बनाए रखें

Rajeshwari Rathore
The Fabindia School, Bali

Wednesday, January 16, 2019

Jaffar Khan: भरोसा (TRUST) & सादगी (SIMPLICITY)


 भरोसा  (TRUST)
विश्वास क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?                
वंचित लोगों से निपटने के दौरान भरोसा और सम्मान का मौलिक महत्व भी हैं। वे कमजोर और अकसर खो जाते हैं और अकेले होते हैं। उनकी गरिमा के लिए यह महत्वपूर्ण है कि जब आप उन्हें मदद कर रहे हों, तो वे आपको किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में देख सकते हैं जिस पर वे निर्भर हो सकते हैं।

रिश्ते में विश्वास क्यों महत्वपूर्ण है?
 भरोसा  एक स्वस्थ रिश्ते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन यह कई अलग-अलग कारणों से कई लोगों के साथ अलग-अलग तरीकों से संघर्ष करता है।  किसी पर भरोसा करना मतलब है कि आपको लगता है कि वे भरोसेमंद हैं, आपको उन पर भरोसा है और आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से उनके साथ सुरक्षित महसूस करते हैं।


सादगी (SIMPLICITY)
मेरे जीवन में सादगी का महत्व
आमतौर पर यह कहा जाता है कि 'सादगी' एक गुण है, हम में से कई यह भी मानते हैं कि यह एक सुंदर चीज़ है। लोगों को महात्मा गांधी की सादगी पसंद थी, जिस तरह से उन्होंने कपड़े पहने थे, जिस तरह से वह रहते थे और जिस तरह से उन्होंने खुद को प्रस्तुत किया था। उन्हें वास्तविक जीवन में सादगी के प्रतीकों में से एक माना जाता है। मैं सादगी पसंद करता हूँ लेकिन मैं इसे दिखाने के लिए इसे नहीं करता हूँ लेकिन मुझे वास्तव में  यह जीवन के तरीके के रूप में पसंद है।  सादगी की अधिक सराहना की जाती है यदि यह जीवन का तरीका बन जाए।


Jaffar Khan, The Fabindia School, Email: Zkn4fab@gmail.com



Blog Archive