Showing posts with label जोखिम. Show all posts
Showing posts with label जोखिम. Show all posts

Friday, March 14, 2025

साहस: प्रतिबिंब आर्थर फुट अकादमी

सिखने का जुनून पैदा करो। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपकी सफलता निश्चित है।

मैंने साहस-पाठ से यही सिखा कि अगर जिंदगी में एक बार कामयाबी नहीं मिली तो बार-बार उसी कार्य को करना चाहिए।वह कार्य कितना भी कठिन क्यों ना हो अगर हमारे अंदर साहस और हिम्मत है। तो हम उसे जरूर कर सकते हैं।और जैसे मैं अंग्रेजी बोलने व पढने में कामजोर हूं तो मैं अंग्रेजी बोलना पढना जरूर सीखूंगी।अगर मैं  सीखने का साहस करूंगी। तो जरूर सीख जाऊंगी और बच्चों को भी सीख दूँगी। जिंदगी में कैसी भी परिस्थियां क्यों ना आ जाए मैं उसका सामना करने का साहस और हिम्मत जरूर रखूंगी
सिमरन कौर

जीत और हार यह आपकी सोच पर निर्भर है, मान लो तो हार हैं, ठान लो तो जीत है।

पाठ साहस में मैंने सिखा है कि जीवन में हर मुस्किल का सामना करने का साहस हमारे अंदर होना चाहिए। किसी कार्य से डर कर हमें जीवन में पीछे नहीं हटना चाहिए। अगर हम डर कर किसी कार्य को छोड़ना नहीं चाहिए, बल्कि साहस करके उस कार्य को पूरा करने का प्रयत्न करना चाहिए। साहस करने से हम कभी भी पीछे नहीं रहेंगे। किसी भी कार्य में उन्नति हासिल कर सकते हैं। इंसान कभी भी परेशानियों से नहीं हारता। बल्कि इंसान अपनी खुद की कमजोरी से हार जाता है।
ललिता पाल

जो व्यक्ति जोखिम उठाने का साहस नहीं रखता, वह अपने जीवन में कुछ हासिल नहीं कर सकता।
जिस व्यक्ति के अन्दर साहस होता है। वह बिल्कुल निडर और बेखौफ़ होता है। पाठ साहस से मैंने समझा है कि हमें अपने जीवन में इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि तमाशा देखने वाले लोग हमारे बारे में क्या सोचते और क्या बोलते हैं। अगर हम दुनिया की इन सब बातों पर ध्यान देंगे, तो हम कभी भी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते। इसलिए हमें अपने जीवन में हर कार्य को पूरा करने का साहस रखना चाहिए।
साहस वह गुण हैं, जिसकी मदद से हम वह कार्य कर सकते हैं, जो हम अपने जीवन में करना चाहते हैं। इसलिए हमें अपने जीवन में साहस बनाए रखना चाहिए।
स्वाति

साहस इस पाठ से मुझे यह सीखने को मिला है कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें हों, पर हमें साहसी होना चाहिए। हम वह काम कर सकते हैं, हमें हार नहीं माननी चाहिए। जिंदगी में मुश्किलें आती हैं और चुनौतियाँ भी, पर हमें उनका सामना करने का साहस होना चाहिए। वह साहस जो मुश्किलों से लड़े, मुश्किलों को हराने का साहस हम सब में होना चाहिए। साहस कठिनाइयों का सामना करने की इच्छा मन में जागृत करता है। हमें चुनौतियों को देखकर पीछे नहीं हटना चाहिए, बल्कि उनका सामना करना चाहिए। हम सब में चुनौतियों का सामना करने का साहस होना चाहिए।
साक्षी खन्ना

Tuesday, March 31, 2020

साहस- राजेश्वरी राठौड़


किसी भी काम को करने के लिए साहस होना चाहिए। यदि आपके अंदर हिम्मत नही होगी तो आप कुछ नही कर पायेंगे। हर चीज के लिए आपको हिम्मत चाहिए। चाहे वह छोटा कार्य ही कयों नाहो। जो आदमी यह महसूस  करता है किसी महान निश्चय के समय वह साहस से काम नहीं ले सका ;जिंदगी की चुनौतियों को कबूल नहीं कर सका; वह सुखी नहीं हो सकता है। बड़े मौके पर साहस नहीं दिखाने पर आप अपना वह लक्ष्य प्राप्त करने में विफल रहते हैं। विश्व के 95% व्यक्ति अपने लक्ष्य को या कार्य को प्रारंभ इसलिए नहीं कर पाते हैं कयोंकि वे इस बात से  डर जाते हैं की वह कहीं कोई गलती कर बैठेंगे या  असफल  हो जाएंगे  

केवल 5% व्यक्ति ही अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु जोखिम लेने की हिम्मत जुटा पाते हैं ।अंतत अपने लक्ष्य को प्राप्त कर उन 5% महान व्यक्तियों की श्रेणी में सम्मिलित हो जाते हैं ,जिन्हें  यह विश्व महापुरुष के रूप में जानते  हैं वर्तमान में विश्व में कई चुनोतियाँ  मुंह फैलाये खड़ी हैं ;जिनसे वे ही जीत पाएंगे जो इनका मुकाबला करने की हिम्मत दिखा पायेंगे विद्यार्थियों को भी हर चुनौती का सामना करने का साहस रखना चाहिए तभी वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।

राजेश्वरी राठौड़
The Fabindia School

Blog Archive